Toyota को भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में अगले साल भी तेजी की उम्मीद, कंपनी के कंट्री हेड ने बताया प्लान

Toyota Kirloskar Motor : इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार भारत में पैसेंजर व्हीकल (पीवी) की कुल बिक्री 2023 में 40 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। 2022 में पीवी की बिक्री 37.93 लाख यूनिट और 2021 में 30.82 लाख यूनिट थी

अपडेटेड Nov 26, 2023 पर 4:10 PM
भारत में पैसेंजर व्हीकल (पीवी) की कुल बिक्री 2023 में 40 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट की रफ्तार मौजूदा वर्ष की तरह ही अगले साल भी कायम रहने की उम्मीद है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और भारत में हेड विक्रम गुलाटी ने यह बात कही है। जहां 2024 में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) में तेज ग्रोथ देखने की उम्मीद है, वहीं मिड से हायर इंड वाले सेगमेंट में भी तेज गति देखी जाएगी। हालांकि, छोटी कारों की कैटेगरी चिंता का विषय बनी रहेगी।

अगले साल कैसा रहेगा रूझान?

अगले साल के आउटलुक के बारे में पूछने पर गुलाटी ने से कहा, “मुझे लगता है कि बाजार बढ़ रहा है। यह बहुत अच्छे तरीके से बढ़ता रहेगा। हम उस हिस्से से काफी आगे निकल चुके हैं, जब लोग कह रहे थे कि मांग में दबाव है। त्योहारी सत्र में बहुत अच्छी तेजी देखी गई।”


उन्होंने कहा, “इससे भी आगे मुझे लगता है कि फंडामेंटल अच्छा हैं। आर्थिक अनुमान के मामले में हमारी अर्थव्यवस्था स्टेबल बनी हुई है और बहुत अशांत माहौल के बीच भी बढ़ रही है।” गुलाटी ने कहा कि यूक्रेन और पश्चिम एशिया में होने वाली घटनाओं के झटकों के बावजूद ‘हम काफी हद तक अछूते रहे हैं। यह अच्छा संकेत है, साथ ही यह पॉजिटिव सेंटीमेंट भी लाता है।’

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री को लेकर ये है अनुमान

इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार भारत में पैसेंजर व्हीकल (पीवी) की कुल बिक्री 2023 में 40 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। 2022 में पीवी की बिक्री 37.93 लाख यूनिट और 2021 में 30.82 लाख यूनिट थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।