Get App

UCO Bank ने Q2FY24 में NCLT के जरिये वसूले 414 करोड़ रुपये, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

जुलाई-सितंबर तिमाही में UCO Bank का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 50 फीसदी बढ़ गया है। बैंक ने इस अवधि में 602 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यूको बैंक ने 401.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 7:19 PM
UCO Bank ने Q2FY24 में NCLT के जरिये वसूले 414 करोड़ रुपये, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार
यूको बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान NCLT के जरिये 26 खातों से 414 करोड़ रुपये की वसूली की।

यूको बैंक (UCO Bank) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान NCLT के जरिये 26 खातों से 414 करोड़ रुपये की वसूली की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वसूली गई राशि में 393 करोड़ रुपये 14 रिजॉल्वड अकाउंट्स से और 21 करोड़ रुपये दीवाला कार्यवाही के तहत 12 खातों से आये हैं। बता दें कि यूको बैंक ने हाल ही में FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.22 फीसदी की तेजी आई और यह स्टॉक BSE पर 45.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

UCO Bank ने वसूले 414 करोड़ रुपये

एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने बताया, "जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान रिजॉल्यूशन अकाउंट्स और दीवाला कार्यवाही के तहत खातों से 414 करोड़ रुपये की वसूली की गई। इस अवधि के दौरान रिजॉल्यूशन प्रोसेस के जरिये वसूली 393 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले के ₹82 करोड़ और जून तिमाही के ₹34 करोड़ के आंकड़े से काफी अधिक है।"”

उन्होंने कहा कि सरकार समर्थित नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) के तहत तिमाही के दौरान वसूली ना के बराबर रही, जिसमें केवल चार करोड़ रुपये के एक अकाउंट का निपटान किया गया। अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 तक यूको बैंक के पास 238 अकाउंट थे, जिन्हें इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) प्रोसेस के लिए भेजा गया था। इनके तहत कुल राशि 18163 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें