Unilever ने जताई GSK की कंज्यूमर गुड्स ब्रांच खरीदने की इच्छा, ऑफर भी भेजा

Unilever की तरफ से किए गए 50 बिलियन पाउंड (68.4 बिलियन डॉलर) के प्रस्ताव को GSK ने ठुकरा दिया

अपडेटेड Jan 15, 2022 पर 7:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Unilever ने जताई GSK की कंज्यूमर गुड्स ब्रांच खरीदने की इच्छा (FILE)

कंज्यूमर गुड्स की दिग्गज कंपनी यूनिलीवर (Unilever) ने कहा कि उसने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (Glaxosmithkline) से फार्मास्युटिकल ग्रुप की कंज्यूमर गुड्स की ब्रांच को खरीदने के लिए संपर्क किया था। इससे पहले एक अखबार ने बताया कि Unilever की तरफ से किए गए 50 बिलियन पाउंड (68.4 बिलियन डॉलर) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था।

यूनिलीवर ने शनिवार को एक बयान में कहा, "GSK कंज्यूमर हेल्थकेयर आकर्षक कंज्यूमर हेल्थ सेक्टर में अग्रणी है और यह एक मजबूत रणनीतिक फिट होगा, क्योंकि यूनिलीवर अपने पोर्टफोलियो को फिर से आकार दे रही है।"

कंपनी ने कहा, "कोई निश्चितता नहीं हो सकती कि कोई समझौता होगा।" हालांकि, GSK की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।


इससे पहले, ब्रिटेन के संडे टाइम्स ने कहा कि बिजनेस के लिए यूनिलीवर की बोली लगभग 50 बिलियन पाउंड की थी और GSK और फाइजर की तरफ से इसे बहुत कम बता कर खारिज कर दिया गया था। फाइजर की इस डिवीजन में कम हिस्सेदारी है।

इसने कहा कि यूनिलीवर जब GSK को खरीदेगा, तो उसका गालक्सो के ब्रांड पैनाडोल पैनकिलर और सेंसोडाइन टूथपेस्ट, पर कोई बुरा असर नहीं होगा। यूनिलीवर डोव साबुन और मार्माइट जैसे ब्रांडों का मालिक है।

अखबार ने कहा कि यूनिलीवर की बोली में कोई अधिग्रहण प्रीमियम या तालमेल की मान्यता शामिल नहीं थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि क्या यूनिलीवर अब ज्यादा का ऑफर पेश करेगी या नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।