Get App

Unilever ने जताई GSK की कंज्यूमर गुड्स ब्रांच खरीदने की इच्छा, ऑफर भी भेजा

Unilever की तरफ से किए गए 50 बिलियन पाउंड (68.4 बिलियन डॉलर) के प्रस्ताव को GSK ने ठुकरा दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2022 पर 7:49 PM
Unilever ने जताई GSK की कंज्यूमर गुड्स ब्रांच खरीदने की इच्छा, ऑफर भी भेजा
Unilever ने जताई GSK की कंज्यूमर गुड्स ब्रांच खरीदने की इच्छा (FILE)

कंज्यूमर गुड्स की दिग्गज कंपनी यूनिलीवर (Unilever) ने कहा कि उसने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (Glaxosmithkline) से फार्मास्युटिकल ग्रुप की कंज्यूमर गुड्स की ब्रांच को खरीदने के लिए संपर्क किया था। इससे पहले एक अखबार ने बताया कि Unilever की तरफ से किए गए 50 बिलियन पाउंड (68.4 बिलियन डॉलर) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था।

यूनिलीवर ने शनिवार को एक बयान में कहा, "GSK कंज्यूमर हेल्थकेयर आकर्षक कंज्यूमर हेल्थ सेक्टर में अग्रणी है और यह एक मजबूत रणनीतिक फिट होगा, क्योंकि यूनिलीवर अपने पोर्टफोलियो को फिर से आकार दे रही है।"

कंपनी ने कहा, "कोई निश्चितता नहीं हो सकती कि कोई समझौता होगा।" हालांकि, GSK की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

इससे पहले, ब्रिटेन के संडे टाइम्स ने कहा कि बिजनेस के लिए यूनिलीवर की बोली लगभग 50 बिलियन पाउंड की थी और GSK और फाइजर की तरफ से इसे बहुत कम बता कर खारिज कर दिया गया था। फाइजर की इस डिवीजन में कम हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें