upGrad के मयंक कुमार ने छोड़ा एडटेक कंसोर्टियम के चेयरपर्सन का पद, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

IEC की स्थापना कंज्यूमर्स की शिकायतों के समाधान के लिए पिछले साल एक सेल्फ-रेगुलेटरी बॉडी के रूप में की गई थी। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कुमार ने कंसोर्टियम के सदस्यों को एक मेल भेजकर अपने पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी है

अपडेटेड Oct 03, 2023 पर 7:01 PM
Story continues below Advertisement
एडटेक यूनिकॉर्न upGrad के को-फाउंडर और MD मयंक कुमार ने इंडिया एडटेक कंसोर्टियम (IEC) के चेयरपर्सन का पद छोड़ दिया है।

एडटेक यूनिकॉर्न upGrad के को-फाउंडर और MD मयंक कुमार ने इंडिया एडटेक कंसोर्टियम (IEC) के चेयरपर्सन का पद छोड़ दिया है। मयंक कुमार के बाद अब यह जिम्मेदारी फिजिक्सवाला के को-फाउंडर प्रतीक माहेश्वरी संभालेंगे। IEC की स्थापना कंज्यूमर्स की शिकायतों के समाधान के लिए पिछले साल एक सेल्फ-रेगुलेटरी बॉडी के रूप में की गई थी। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कुमार ने कंसोर्टियम के सदस्यों को एक मेल भेजकर अपने पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दी है।

upGrad पर अधिक फोकस करना चाहते हैं कुमार

मयंक कुमार ने कहा कि वे upGrad पर अधिक फोकस करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। मयंक कुमार बायजू की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ के साथ साल 2022 से IEC का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने जनवरी 2022 में IEC की स्थापना के करीब दो साल बाद पद छोड़ा है।


भारत की लगभग सभी एडटेक कंपनियों के प्रतिनिधि इसके सदस्य हैं। इस कंसोर्टियम का गठन इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के तहत किया गया था। IEC 95 फीसदी इंडियन लर्नर कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।

नवंबर 2022 में उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने सेल्फ-रेगुलेटरी बॉडी द्वारा की गई प्रोग्रेस की समीक्षा करने के लिए नई दिल्ली में एक बंद कमरे में कंसोर्टियम के सदस्यों से मुलाकात की। इससे पहले जुलाई में सिंह ने सेल्फ-रेगुलेशन विफल होने पर एडटेक कंपनियों को "कड़ी कार्रवाई" की चेतावनी दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।