ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Upstox तेजी से बढ़ रहा है आगे, FY23 में 44% बढ़ा ब्रोकिंग रेवेन्यू

Upstox ने लगातार तीसरे साल अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी Zerodha की तुलना में तेज वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2022-23 में ट्रेडिंग और निवेश के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 7:05 PM
पॉपुलर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स (Upstox) तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पॉपुलर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स (Upstox) तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसने लगातार तीसरे साल अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी Zerodha की तुलना में तेज वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2022-23 में ट्रेडिंग और निवेश के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि Upstox एक यूनिकॉर्न कंपनी है जिसे अमेरिकी निवेश फर्म टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) का समर्थन प्राप्त है।

44 फीसदी बढ़ा ऑपरेटिंग रेवेन्यू

Upstox का ऑपरेटिंग रेवेन्यू (ब्रोकिंग रेवेन्यू) FY23 में 44 फीसदी बढ़ा है और इसने 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी के फाउंडर रवि कुमार ने मनीकंट्रोल को एक वर्चुअल बातचीत में यह जानकारी दी है।


FY22 में अपस्टॉक्स ने 765.6 करोड़ रुपये का ब्रोकिंग रेवेन्यू दर्ज किया था। FY23 में 44 फीसदी की वृद्धि का मतलब है कि उस वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 1,100 करोड़ रुपये से ऊपर था। हालांकि अपस्टॉक्स ने इससे जुड़े आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

1 करोड़ यूनिक क्लाइंट्स

अपस्टॉक्स ने इस अवधि के दौरान 1 करोड़ यूनिक क्लांट्स के आंकड़े को पार कर लिया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च तक इस प्लेटफॉर्म पर करीब 30 लाख एक्टिव क्लाइंट्स थे। इससे यह Zerodha के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा ब्रोकर बन गया। बता दें कि Groww के पास अपस्टॉक्स की तुलना में अधिक क्लांट्स हैं, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा Zerodha और अपस्टॉक्स के विपरीत म्यूचुअल फंड क्लाइंट हैं।

कुमार ने मनीकंट्रोल को यह भी बताया कि अपस्टॉक्स ने FY23 की चौथी तिमाही में लगभग 130 करोड़ रुपये की पॉजिटिव नेट कैश जनरेट की। इसके साथ ही अपस्टॉक्स ने वित्तीय वर्ष में करीब 1,000 करोड़ रुपये के कैश रिजर्व हासिल किया।

Zerodha की तुलना में तेजी से बढ़ रहा अपस्टॉक्स

FY23 में अपने ब्रोकिंग रेवेन्यू में 40 फीसदी से अधिक की वृद्धि के साथ अपस्टॉक्स Zerodha की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। Zerodha के को-फाउंडर नितिन कामत ने हाल ही में बताया कि वर्ष के दौरान Zerodha के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। अपस्टॉक्स का ऑपरेटिंग रेवेन्यू FY21 में तीन गुना और FY22 में दोगुना हो गया।

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार इन वर्षों के दौरान Zerodha का ब्रोकिंग रेवेन्यू क्रमशः 164 प्रतिशत और 81 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, अपस्टॉक्स की तुलना में FY22 में Zerodha का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बहुत अधिक लगभग 5,000 करोड़ रुपये पर था। Zerodha ने FY22 में लगभग 2100 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।