Get App

ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Upstox तेजी से बढ़ रहा है आगे, FY23 में 44% बढ़ा ब्रोकिंग रेवेन्यू

Upstox ने लगातार तीसरे साल अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी Zerodha की तुलना में तेज वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2022-23 में ट्रेडिंग और निवेश के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 24, 2023 पर 7:05 PM
ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Upstox तेजी से बढ़ रहा है आगे, FY23 में 44% बढ़ा ब्रोकिंग रेवेन्यू
पॉपुलर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स (Upstox) तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पॉपुलर ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स (Upstox) तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसने लगातार तीसरे साल अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी Zerodha की तुलना में तेज वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2022-23 में ट्रेडिंग और निवेश के लिए इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि Upstox एक यूनिकॉर्न कंपनी है जिसे अमेरिकी निवेश फर्म टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) का समर्थन प्राप्त है।

44 फीसदी बढ़ा ऑपरेटिंग रेवेन्यू

Upstox का ऑपरेटिंग रेवेन्यू (ब्रोकिंग रेवेन्यू) FY23 में 44 फीसदी बढ़ा है और इसने 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी के फाउंडर रवि कुमार ने मनीकंट्रोल को एक वर्चुअल बातचीत में यह जानकारी दी है।

FY22 में अपस्टॉक्स ने 765.6 करोड़ रुपये का ब्रोकिंग रेवेन्यू दर्ज किया था। FY23 में 44 फीसदी की वृद्धि का मतलब है कि उस वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 1,100 करोड़ रुपये से ऊपर था। हालांकि अपस्टॉक्स ने इससे जुड़े आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें