Tesla की इंडियन मार्केट में एंट्री 2024 में हो सकती है। सरकार अमेरिकी कंपनी की इंडिया में एंट्री के लिए संबंधित विभागों से मंजूरी की प्रक्रिया जल्द पूरी करना चाहती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने यह खबर दी है। टेस्ला इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। यह अमेरिकी कंपनी इंडियन मार्केट में एंट्री के लिए कई सालों से कोशिश कर रही है। एलॉन मस्क टेस्ला के सीईओ हैं। सरकार के सीनियर अफसरों के साथ कई बार इस बारे में बातचीत हो चुकी है। कंपनी इंडिया में अपना सप्लाई-चेन इकोसिस्टम बनाना चाहती है। इंडिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। सरकार भी ईवी का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दे रही है।