इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला (Tesla ) ने भारतीय मूल के वैभव तनेजा (Vaibhav Taneja) को अपना चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। तनेजा आंकड़ों पर अपनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। आइए हम आपको टेस्ला ने नए CFO के बारे में खास कुछ खास चीजों के बारे में बताते हैं:
1.) वैभव तनेजा ने 2017 में टेस्ला ज्वाइन किया था। इसके एक साल पहले वह कंपनी की सब्सिडियरी सोलरसिटी (SolarCity) में वाइस प्रेसिडेंट थे। बाद में वह कॉरपोरेट कंट्रोलर बन गए थे। टेस्ला ने 2016 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था।
2.) उन्होंने दोनों कंपनियों की अकाउंटिंग टीम का सफलतापूर्वक इंटीग्रेशन किया है।
3.) तनेजा को जनवरी 2021 में टेस्ला की भारतीय इकाई टेस्ला इंजिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Tesla India Motors and Energy Private Limited) का डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया था।
4.) उनके पास अकाउंटिंग के क्षेत्र में दो दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। तनेजा ने टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, रिटेल और टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर की मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया है।
5.) तनेजा ने टेस्ला के तिमाही नतीजों और अन्य मसलों पर कंपनी के पुराने CFO दीपक आहूजा और जैचरी किरकोर्न के साथ मिलकर काम किया है।
6.) उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया है। शुरू में तनेजा ने प्राइवॉटरहाउसकूपर्स (PriceWaterhouseCoopers) में अपनी पहचान बनाई, जहां उन्होंने 1996 में ज्वाइन किया था।
7.) वह कंपनी के भारत ऑफिस में काम करने के बाद अमेरिका पहुंचे थे। कुल मिलाकर, उन्होंने कंपनी में तकरीबन 17 साल काम किया है।
इस बीच, खबर है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हाल में टेस्ला के सीनियर अमेरिकी एग्जिक्यूटिव्स के साथ बैठक की है। बैठक में, भारत में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को स्थापित करने की योजना पर विचार किया गया। टेस्ला ने भारत में एक फैक्ट्री बनाने को लेकर दिलचस्पी दिखाई है, जहां कम लागत वाली इलेक्ट्रील व्हीकल बनाई जाएगी। इसकी कीमत 24,000 डॉलर होगी, जो टेस्ला के मौजूदा एंट्री लेवल कार से 25 पर्सेंट महंगी होगी।
टेस्ला के सीनियर पब्लिक पॉलिसी और बिजनेस एग्जिक्यूटिव रोहन पटेल और सप्लाई चेन के वाइस प्रेसिडेंट रोशन थॉमस ने भी इनवेस्ट इंडिया के अधिकारियों ले मुलाकात की। दोनों की मुलाकात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से भी हुई।