Vistara-Air India Merger: मर्जर से पहले एयर इंडिया के पायलट्स में नाराजगी, जानिए क्या है मामला

Vistara-Air India Merger: वर्ष 2022 की शुरुआत में टाटा के स्वामित्व में आई एयर इंडिया के पायलटों और अन्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 58 वर्ष है। वहीं टाटा ग्रुप की ही दूसरी एयरलाइन विस्तारा में यह सीमा 60 वर्ष है। सूत्रों ने कहा कि इसके चलते एयर इंडिया के पायलटों के एक वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है

अपडेटेड Nov 10, 2024 पर 8:33 PM
Story continues below Advertisement
Vistara-Air India Merger: एयर इंडिया और विस्तारा का विलय 11 नवंबर 2024 को पूरा होने वाला है।

Vistara-Air India Merger: एयर इंडिया और विस्तारा का विलय 11 नवंबर 2024 को पूरा होने वाला है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस मर्जर से पहले एयर इंडिया के पायलटों का एक तबका नाराज है। यह नाराजगी टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली दोनों एयरलाइंस के पायलटों के लिए रिटायरमेंट की अलग-अलग आयु सीमा को लेकर है। सूत्रों ने रविवार को कहा कि मैनेजमेंट ने अभी तक इस मुद्दे का समाधान नहीं किया है। विस्तारा का सोमवार को एयर इंडिया के साथ विलय हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

वर्ष 2022 की शुरुआत में टाटा के स्वामित्व में आई एयर इंडिया के पायलटों और अन्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु 58 वर्ष है। वहीं टाटा ग्रुप की ही दूसरी एयरलाइन विस्तारा में यह सीमा 60 वर्ष है। सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के पायलटों के एक वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है, क्योंकि मैनेजमेंट ने अभी तक विलय के बाद बनी एंटिटी के लिए एकसमान रिटायरमेंट आयु तय नहीं की है। एयर इंडिया ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।


सूत्रों ने कहा, "विस्तारा विलय से पहले एयर इंडिया के पायलटों के एक वर्ग में रिटायरमेंट की आयु सीमा को लेकर काफी नाराजगी है।” नाम न बताने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा कि मैनेजमेंट ने दो अलग-अलग रिटायरमेंट आयु सीमाओं के मुद्दे का अभी तक समाधान नहीं किया है।

मौजूदा DGCA नियमों के तहत एक पायलट 65 वर्ष की आयु तक सेवा में रह सकता है। एयर इंडिया ने इस साल अगस्त में कहा था कि वह चुनिंदा पायलटों को रिटायरमेंट के बाद पांच साल की अवधि के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर बनाए रखेगी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 10, 2024 8:33 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।