Walmart में 1500 की छंटनी, अमेरिकियों ने किया विरोध, भारत से भी है कनेक्शन

Walmart Layoffs 2025: वालमार्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी चल रही है और 1500 एंप्लॉयीज को निकाला जा रहा है। हालांकि इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने बहस छेड़ दी है और वालमार्ट पर अमेरिकी की बजाय विदेशियों को प्रमुखता देने का आरोप लगा रहे हैं। जानिए कि वालमार्ट में छंटनी का असर किन एंप्लॉयीज पर पड़ रहा है और इसे लेकर कंपनी पर आरोप क्यों लग रहे हैं? इसका भारत से क्या कनेक्शन है?

अपडेटेड May 27, 2025 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
Walmart Layoff: वालमार्ट में छंटनी की तलवार इसकी वैश्विक टेक टीम और कुछ एडवरटाइजिंग टीम पर भी चल रही है।

Walmart Layoffs 2025: दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर और अमेरिका में सबसे बड़े प्राइवेट एंप्लॉयर में शुमार वालमार्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू हो गई है और 1500 एंप्लॉयीज को निकाला जा रहा है। नौकरियों में यह कटौती कारोबार को आसान बनाने और अस्थिर आर्थिक माहौल में लागत करने के उद्देश्य से की जा रही है। वालमार्ट में छंटनी का खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहाँ नेटिज़ेंस ने Walmart पर अमेरिकी कर्मचारियों की जगह विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने का आरोप लगाया है। अमेरिका में वालमार्ट के 16 लाख से अधिक एंप्लॉयीज हैं। संयोग से यह छंटनी ऐसे समय में हो रही है, जब वालमार्ट ने 3800 एच1-बी वीजा को मंजूरी दी है। यह वीजा विदेशियों को अमेरिका में काम करने की मंजूरी देता है।

Walmart Layoff: कहां और किन एंप्लॉयीज पर चल रही तलवार?

वालमार्ट में छंटनी की तलवार इसकी वैश्विक टेक टीम और कुछ एडवरटाइजिंग टीम पर भी चल रही है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक वालमार्ट के अरकंसास के बेंटोंविल्ले में स्थित मुख्यालय और दूसरे ऑफिसों में छंटनी शुरू हो गई है। इसका लक्ष्य आर्थिक अनिश्चितता के मौजूदा माहौल में लागत घटाना और ऑपरेशनल एफिसिएंसी सुधारना है।


वालमार्ट में छंटनी पर शुरू हो गई बहस, लग रहे आरोप

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने वालमार्ट में छंटनी को लेकर बहस छेड़ दी है और वालमार्ट पर अमेरिकी की बजाय विदेशियों को प्रमुखता देने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने 3800 एच-1बी वीजा को मंजूरी दी थी। अब 1500 एंप्लॉयीज की छंटनी हो रही है। इन दोनों बातों को जोड़कर एक यूजर ने लिखा है कि छंटनी की तलवार टेक टीम पर चल रही है और अब इनकी जगह एच-1बी वीजा वालों को रखा जाएगा। एक और यूजर ने व्यंग्य करते हुए पूछा है कि अगले साल कितने वीजा वाले लाए जाएंगे। एक और यूजर ने कंपनी के ग्लोबल सीटीओ सुरेश कुमार की फोटो साझा करते हुए सवाल किया कि क्या यह संयोग है कि कंपनी की आईटी टीम में 40 फीसदी से अधिक लोगों की हायरिंग भारत से एच-1बी वीजा के जरिए हुई है। एक और यूजर ने सवाल किया है कि वालमार्ट में करीब 3500 एच-1बी वैकेंसी है और यह हाई-स्किल्ड नहीं है बल्कि अमेरिकी वर्कर्स की जगह विदेशियों को रखा जा रहा है।

F&O Expiry: सेबी ने एक्सपायरी के लिए सिर्फ मंगलवार या गुरुवार का विकल्प दिया, जानिए क्या है इसका मतलब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।