Walmart Layoffs 2025: दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर और अमेरिका में सबसे बड़े प्राइवेट एंप्लॉयर में शुमार वालमार्ट में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू हो गई है और 1500 एंप्लॉयीज को निकाला जा रहा है। नौकरियों में यह कटौती कारोबार को आसान बनाने और अस्थिर आर्थिक माहौल में लागत करने के उद्देश्य से की जा रही है। वालमार्ट में छंटनी का खुलासा होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहाँ नेटिज़ेंस ने Walmart पर अमेरिकी कर्मचारियों की जगह विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने का आरोप लगाया है। अमेरिका में वालमार्ट के 16 लाख से अधिक एंप्लॉयीज हैं। संयोग से यह छंटनी ऐसे समय में हो रही है, जब वालमार्ट ने 3800 एच1-बी वीजा को मंजूरी दी है। यह वीजा विदेशियों को अमेरिका में काम करने की मंजूरी देता है।
