Credit Cards

7 लाख डॉलर की घड़ियां, सुपर यॉट, 700 कारें, आलीशान महल.... जानिए कितनी बड़ी है पुतिन की संपत्ति की लिस्ट

इनवेस्टमेंट और एसेट मैनेजमेंट कंपनी हरमिटेज कैपिटस मैनेजमेंट ने 2017 में पुतिन के पास 200 अरब डॉलर की निजी संपत्ति होने का दावा किया था। कंपनी के सीईओ बिल ब्राउडर ने अमेरिकी सीनेट की एक ज्यूडिशियल कमेटी के सामने यह दावा किया था

अपडेटेड Mar 23, 2022 पर 7:51 PM
Story continues below Advertisement
रूस के राष्ट्रपति के पास 1.90 लाख वर्ग फीट का एक आलीशान महल भी है। मीडिया में कई बार इस महल की खबरें आ चुकी हैं। इसमें एक नाइट क्लब, स्विमिंग पूल सहित हर ऐसी चीज है, जिसकी धरती पर कल्पना की जा सकती है।

आज सबसे ज्यादा चर्चा यूक्रेन पर रूस के हमले की हो रही है। एक महीना पूरा होने के करीब है, लेकिन रूस यूक्रेन पर कब्जा करने में नाकाम रहा है। इस बीच, उसने यूक्रेन के करीब 4.5 करोड़ लोगों की जिंदगी नर्क कर दी है। लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ पोलैंड सहित पड़ोसी देशों में शरण ली हैं। यूक्रेन में दहशत है। लोगों को मौत अपनी सिर पर नाचती दिख रही है। कब आग का गोल उनकी जिंदगी लील जाएगा, उन्हें नहा पता। वे लाचार हैं।

पूरी दुनिया व्लादिमीर पुतिन की इस बर्बरता को देख रही है। आखिर यह शख्स चाहता क्या है? क्या हाड़मांस से बने उसके शरीर में इनसानी दिमाग की जगह किसी मशीन ने ले ली है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमें इस शख्स को समझना होगा।

सरकारी रिकॉर्ड में बहुत कम है पुतिन की कमाई


पुतिन की शख्सियत हमेशा दुनिया के लिए एक पहेली रही है। फॉर्च्यून के मुताबिक, रूसी सरकार पुतिन की एनुअल सैलरी सिर्फ 1.4 लाख डॉलर बताती है। पुतिन के एसेट में 800 वर्ग फीट का एक अपार्टमेंट, एक ट्रेलर और तीन कारें शामिल हैं। लेकिन, उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है। उनकी लाइफस्टाइल इसकी तस्दीक करती है।

यह भी पढ़ें : एनालिस्ट को बाय रेटिंग वाले इन 5 शेयरों में 14-39% रिटर्न मिलने की उम्मीद, क्या आपके पास भी हैं ये स्टॉक्स

200 अरब डॉलर के मालिक हैं रूसी राष्ट्रपति

इनवेस्टमेंट और एसेट मैनेजमेंट कंपनी हरमिटेज कैपिटस मैनेजमेंट ने 2017 में पुतिन के पास 200 अरब डॉलर की निजी संपत्ति होने का दावा किया था। कंपनी के सीईओ बिल ब्राउडर ने अमेरिकी सीनेट की एक ज्यूडिशियरी कमेटी के सामने यह दावा किया था। पुतिन का विरोध करने वाले ग्रुप सोलिडरिटी की तरफ से जारी एक वीडियो के आधार पर एबीसी न्यूज ने एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें कहा गया था कि पुतिन के पास 7 लाख डॉलर मूल्य की लग्जरी घड़ियां हैं।

1.90 लाख वर्ग फीट के आलीशान महल के मालिक

रूस के राष्ट्रपति के पास 1.90 लाख वर्ग फीट का एक आलीशान महल भी है। मीडिया में कई बार इस महल की खबरें आ चुकी हैं। इसमें एक नाइट क्लब, स्विमिंग पूल सहित हर ऐसी चीज है, जिसकी धरती पर कल्पना की जा सकती है। पुतिन का विरोध करने वाले नेताओं ने इस महल की तस्वीरें भी जारी की हैं। उनमें डाइनिंग रूप फर्नीचर दिखाया गया है, जिसकी कीमत 5 लाख डॉलर आंकी गई है। लेकिन, दबाव बढ़ने पर इस साल जनवरी में रूस के बड़े अमीरों में से एक आर्केडी रोटेनवर्ग ने कहा कि इस महल के असली मालिक वह हैं।

700 महंगी कारों के मालिक हैं पुतिन

ब्लैक शी के इस महल के अलावा पुतिन 19 घरों के मालिक भी हैं। उनके पास 700 कारें, 58 एयरक्राफ्ट्स और हेलिकॉप्टर हैं। उनके एक प्लेन का नाम 'फ्लाइंगक क्रेमलिन' है। इसकी कीमत 71.6 करोड़ डॉलर लगाई गई है। इसमें सोने से बना एक टॉयलेट है। गार्जियन ने एक फोटो प्रकाशित की है, जिसमें 140 मीटर लंबा और 6 मंजिला यॉट दिखाया गया है। इसका मालिक पुतिन को बताया गया है। इसकी कीमत 70 करोड़ डॉलर लगाई गई है।

दोस्तों को भी दिए कमाई के मौके

पुतिन ने अपने दोस्तों को भी खूब पैसे बनाने के मौके दिए हैं। करप्शन के खिलाफ अभियान चलाने वाली ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने लंदन के प्रॉपर्टी मार्केट में रूसी अरबपतियों के 2 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा किया था। 2018 में इंग्लैंड की फॉरेन अफेयर्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इंग्लैंड में खरीदी गई 20 फीसदी प्रॉपर्टी में रूसी पैसे का इस्तेमाल हुआ था। उसने यह भी कहा था कि यह रूसी अरबपतियों के असल निवेश का सिर्फ एक छोटा हिस्सा हो सकता है।

पुतिन के दोस्त और उनके जन्मदिन की पार्टी में अक्सर नजर आने वाले रोमन अब्रामोविच चेल्सिया फुटबॉल क्लब के मालिक हैं। केजीबी में पुतिन के एक दोस्त के बेटे इवजेनी लेबेदेव इवेनिंग स्टैंडर्ड न्यूजपेपर के मालिक हैं। ऐसे दर्जनों लोग हैं, जिनकी संपत्ति और रसूख पिछले 10-20 सालों में खूब बढ़ी है। वे आज पुतिन के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं।

यॉट, महंगे अपार्टमेंट और जेट आधुनिक रूस के अरबपतियों की पहचान हैं। पिछले 20 सालों में ऐसे अरबपतियों की एक नई फौज खड़ी हुई है। बताया जाता है कि इन्हें पुतिन का संरक्षण हासिल है। ये पुतिन के लिए जीने और मरने के लिए तैयार रहने वाले लोग हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।