Get App

7 लाख डॉलर की घड़ियां, सुपर यॉट, 700 कारें, आलीशान महल.... जानिए कितनी बड़ी है पुतिन की संपत्ति की लिस्ट

इनवेस्टमेंट और एसेट मैनेजमेंट कंपनी हरमिटेज कैपिटस मैनेजमेंट ने 2017 में पुतिन के पास 200 अरब डॉलर की निजी संपत्ति होने का दावा किया था। कंपनी के सीईओ बिल ब्राउडर ने अमेरिकी सीनेट की एक ज्यूडिशियल कमेटी के सामने यह दावा किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 7:51 PM
7 लाख डॉलर की घड़ियां, सुपर यॉट, 700 कारें, आलीशान महल.... जानिए कितनी बड़ी है पुतिन की संपत्ति की लिस्ट
रूस के राष्ट्रपति के पास 1.90 लाख वर्ग फीट का एक आलीशान महल भी है। मीडिया में कई बार इस महल की खबरें आ चुकी हैं। इसमें एक नाइट क्लब, स्विमिंग पूल सहित हर ऐसी चीज है, जिसकी धरती पर कल्पना की जा सकती है।

आज सबसे ज्यादा चर्चा यूक्रेन पर रूस के हमले की हो रही है। एक महीना पूरा होने के करीब है, लेकिन रूस यूक्रेन पर कब्जा करने में नाकाम रहा है। इस बीच, उसने यूक्रेन के करीब 4.5 करोड़ लोगों की जिंदगी नर्क कर दी है। लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ पोलैंड सहित पड़ोसी देशों में शरण ली हैं। यूक्रेन में दहशत है। लोगों को मौत अपनी सिर पर नाचती दिख रही है। कब आग का गोल उनकी जिंदगी लील जाएगा, उन्हें नहा पता। वे लाचार हैं।

पूरी दुनिया व्लादिमीर पुतिन की इस बर्बरता को देख रही है। आखिर यह शख्स चाहता क्या है? क्या हाड़मांस से बने उसके शरीर में इनसानी दिमाग की जगह किसी मशीन ने ले ली है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमें इस शख्स को समझना होगा।

सरकारी रिकॉर्ड में बहुत कम है पुतिन की कमाई

पुतिन की शख्सियत हमेशा दुनिया के लिए एक पहेली रही है। फॉर्च्यून के मुताबिक, रूसी सरकार पुतिन की एनुअल सैलरी सिर्फ 1.4 लाख डॉलर बताती है। पुतिन के एसेट में 800 वर्ग फीट का एक अपार्टमेंट, एक ट्रेलर और तीन कारें शामिल हैं। लेकिन, उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है। उनकी लाइफस्टाइल इसकी तस्दीक करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें