Get App

क्रिप्टो इनवेस्टर्स के बीच क्यों बढ़ रहा हार्डवेयर वॉलेट्स का इस्तेमाल ?

हार्डवेयर वॉलेट्स मैन्युफैक्चरर्स की सेल्स रिकॉर्ड तोड़ रही है। डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजेज ट्रांजेक्शन के लिए अपने नेटिव टोकंस पर निर्भर करते हैं, जबकि हार्डवेयर वॉलेट्स कई ब्लॉकचेंस के साथ काम करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 1:43 PM
क्रिप्टो इनवेस्टर्स के बीच क्यों बढ़ रहा हार्डवेयर वॉलेट्स का इस्तेमाल ?
यूजर की प्राइवेट कीज की ऑफलाइन स्टोरेज की वजह से हार्डवेयर वॉलेट्स सबसे अच्छा सेल्फ-कस्टडी सॉल्यूश ऑफर कर रहे हैं। इससे यूजर्स को ऑनलाइन अटैक से सुरक्षा मिलती है।

कई क्रिप्टो इनवेस्टर्स हार्डवेयर वॉलेट्स (Hardware Wallets) का इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं। इसका मकसद FTX एक्सचेंज डूबने के बाद अपने होल्डिंग्स को सुरक्षित करना है। हार्डवेयर वॉलेट्स की शुरुआती कीमत 30 डॉलर (2,440 रुपये) है। इसमें दो चिप लगे होते हैं। पहले का इस्तेमाल यूजर के प्राइवेट की (Private key) को स्टोर करने के लिए होता है। दूसरे का इस्तेमाल इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए होता है।

अधिकतर हॉर्डवेयर वॉलेट्स सिक्योरिटी फीचर्स भी ऑफर करते हैं। इनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रीक सिक्योरिटी और डिवाइस के लिए एक डेडिकेटेड लॉक-पिन शामिल होती हैं।

हार्डवेयर वॉलेट्स मैन्युफैक्चरर्स की सेल्स रिकॉर्ड तोड़ रही है। डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजेज ट्रांजेक्शन के लिए अपने नेटिव टोकंस पर निर्भर करते हैं, जबकि हार्डवेयर वॉलेट्स कई ब्लॉकचेंस के साथ काम करते हैं। इससे ये सभी तरह के क्रिप्टो एसेट के स्टोरेज के लिए एक पोर्टेबल सॉल्यूशन बन जाते हैं। इमें नॉन-फंजिबल टोकंस (NFT) भी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें