Get App

मधुसूदन केला ने Wow Momo Foods में किया ₹75 करोड़ का निवेश, जानिए डिटेल

कोलकाता की क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन 'वाओ मोमो फूड्स (Wow Momo Foods) में जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला ने 75 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मधुसूदन केला, एसेट मैनेजमेंट कंपनी सिंगुलैरिटी AMC के फाउंडर हैं। 'वाओ मोमो फूड्स' ने एक बयान में कहा कि इस नए निवेश से कंपनी के विस्तार और ग्रोथ को रफ्तार देने में मदद मिलेगी

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 8:44 PM
मधुसूदन केला ने Wow Momo Foods में किया ₹75 करोड़ का निवेश, जानिए डिटेल
कंपनी कुल चार ब्रांड चलाती है- वाओ! मोमो, वाओ! चाइना, वाओ! चिकन, और वाओ! कुल्फी।

कोलकाता की क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन 'वाओ मोमो फूड्स (Wow Momo Foods) में जाने-माने निवेशक मधुसूदन केला ने 75 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मधुसूदन केला, एसेट मैनेजमेंट कंपनी सिंगुलैरिटी AMC के फाउंडर हैं। 'वाओ मोमो फूड्स' ने एक बयान में कहा कि इस नए निवेश से कंपनी के विस्तार और ग्रोथ के अगले चरण को रफ्तार देने में मदद मिलेगी।

मधुसूदन केला की अगुवाई में यह निवेश कंपनी के चल रहे ब्रिज फंडिंग राउंड का हिस्सा है। इससे पहले ब्रिज राउंड में मलेशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड खजाना नेशनल बरहाद के साथ-साथ 360वन और हल्दीराम ग्रुप से जुड़े निवेशक कमल अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इससे पहले कंपनी ने हल्दीराम फूड्स के कमल अग्रवाल और मलेशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड खजाना नेशनल बरहाद की लीडरशिप में ब्रिज फंडिंग राउंड में करीब 130-150 करोड़ रुपये जुटाए थे।

1,500 स्टोर्स का लक्ष्य

सब समाचार

+ और भी पढ़ें