Get App

YES Bank ने लॉन्च किया 'यस बैंक एग्री इनिफिटी' प्रोग्राम, जानिए कौन कर सकता है आवेदन?

यस बैंक ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 'यस बैंक एग्री इनफिनिटी' नाम से एक सालाना प्रोग्राम लॉन्च किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2022 पर 5:32 PM
YES Bank ने लॉन्च किया 'यस बैंक एग्री इनिफिटी' प्रोग्राम, जानिए कौन कर सकता है आवेदन?
यस बैंक एग्री इनफिनिटी प्रोग्राम के लिए आवेदन खुल चुके हैं

यस बैंक (YES Bank) ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 'यस बैंक एग्री इनफिनिटी (YES BANK Agri Infinity)' नाम से एक सालाना प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम का मकसद एग्रीकल्चर फील्ड में मौजूद स्टार्टअप वेंचरों को उचित सलाह और मदद देकर एग्रीकल्चर इकोसिस्टम के लिए डिजिटल फाइनेंशियल सॉल्यूशंस विकसित करना है।

इस प्रोगाम के तहत, एग्रीकल्चर सेक्टर में टेक्नोलॉजी आधारित फाइनेंशियल सॉल्यूशंस मुहैया कराने को इच्छुक शुरुआती चरण के स्टार्टअप को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी मापदंडों को पूरा करने वाले स्टार्टअप को अपने सॉल्यूशंस विकसित करने और उन्हें एग्रीकल्चर वैल्यू चेन में लागू करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और समर्थन मिलेगा।

इस पहल के जरिए, स्टार्टअप्स के एक चुनिंदा समूह को न सिर्फ अनुभवी बैंकरों की तरफ से जरूरी मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि उन्हें यस बैंक के डिजिटल बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क का एक्सेस, सॉल्यूशंस को लागू करने के लिए यस बैंक के साथ कोलैबोरेशन का मौका और फंडिंग जुटाने के लिए भी सलाह मिलेगा। इस प्रोग्राम की अवधि 6 महीने की होगी और इसके लिए आवेदन खुल चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें