Get App

Yes Bank Q3 Result: दिसंबर तिमाही में 80% घटा मुनाफा, लेकिन इंटरेस्ट इनकम में 11.7% की तेजी

Yes Bank के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) एक साल पहले की अवधि में 1,764 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3 FY23 में 1,970.6 करोड़ रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि सालाना आधार पर इसमें 11.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को Yes Bank के शेयर 1.99% टूटकर 19.75 रुपए पर बंद हुए थे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 21, 2023 पर 4:32 PM
Yes Bank Q3 Result: दिसंबर तिमाही में 80% घटा मुनाफा, लेकिन इंटरेस्ट इनकम में 11.7% की तेजी
प्राइवेट सेक्टर बैंक, यस बैंक (Yes Bank) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

Yes Bank Q3 Results : प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में साल दर साल आधार पर 80 फीसदी की गिरावट आई है। बैंक को दिसंबर तिमाही में 52 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 266 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, तिमाही आधार पर नेट प्रॉफिट में 66 फीसदी की कमी आई है। पिछली तिमाही में बैंक को 153 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। यस बैंक का कहना है कि Q3 FY23 में नेट प्रॉफिट "उम्र बढ़ने से संबंधित प्रावधानों के कारण" प्रभावित हुआ है।

NII में 11.7 फीसदी का इजाफा

हालांकि, बैंक के नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) एक साल पहले की अवधि में 1,764 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3 FY23 में 1,970.6 करोड़ रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि सालाना आधार पर इसमें 11.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं,तिमाही आधार पर बैंक के NII में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है और यह 1991 करोड़ रुपये है।

नॉन-इंटरेस्ट इनकम भी बढ़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें