Get App

Yes Bank: प्रशांत कुमार को अगले तीन साल के लिए Yes Bank का नया MD और CEO नियुक्त किया गया

प्रशांत कुमार को अगले तीन साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 8:14 PM
Yes Bank: प्रशांत कुमार को अगले तीन साल के लिए Yes Bank का नया MD और CEO नियुक्त किया गया
Yes Bank के नए MD क्या शेयरों को दे पाएंगे नई तेजी

Yes Bank Share Price: प्रशांत कुमार को Yes Bank का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार को अगले तीन साल के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है।

रिजर्व बैंक ने 6 अक्टूबर को प्रशांत कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। कुमार की नियुक्ति 6 अक्टूबर से ही प्रभावी है। हालांकि प्रशांत कुमार की नियुक्ति के लिए बोर्ड को शेयरहोल्डर्स की भी मंजूरी लेनी होगी।

Yes Bank ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि प्रशांत कुमार बैंक के किसी निदेशक या दूसरे डायरेक्टर से जुड़े नहीं हैं. इसके साथ ही उन्हें सेबी या किसी दूसरी अथॉरिटी ने निदेशक पद पर रहने से रोका नहीं गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें