YES BANK Zaggle Corporate Credit Card : प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने को-ब्रांडेड कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। बैंक ने इसे स्पेंड मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म Zaggle के साथ मिलकर पेश किया है, जिसका नाम यस बैंक जैगल कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड है। इस क्रेडिट कार्ड का मकसद कंपनियों की भुगतान प्रक्रियाओं को आसान बनाना और कंपनी के खर्चों को बेहतर तरीके से मैनेज करना है। इस कार्ड की मदद से कंपनियों का अपने खर्चों पर सीधा कंट्रोल होगा।
नए क्रेडिट कार्ड के ये हैं फायदे
इसमें इंडिविजुअल स्पेंडिंग लिमिट, मर्चेंट कैटेगरी रेस्ट्रिक्शन लागू करने और डायवर्स कंट्रोल लागू करना शामिल है। इसके अलावा कार्डधारकों को रिवार्ड्स, गोल्फ प्रिविलेज, लाउंज एक्सेस और ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ एक्सक्लुसिव बेनिफिट का एक्सेस मिलेगा।
बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का बयान
यस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजन पेंटल ने कहा, "Zaggle के साथ साझेदारी कंपनियों को बैंकिंग लेनदेन करने, कंपनी के खर्च को मैनेज करने के साथ एक प्लेटफॉर्म पर सभी बिजनेस-संबंधी ओवरहेड्स को ट्रैक करने की अनुमति देगा। इससे कंपनियों को ऑपरेशनल एफिशिएंसी लाने में मदद मिलेगी।"
बैंक के बयान के अनुसार क्रेडिट कार्ड कंपनियों को Zaggle के ZatiX, एक स्पेंड मैनेजमेंट और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा प्रदान करके अधिक कॉस्ट एफिशिएंसी लाने के लिए सशक्त बनाएगा। इससे कॉरपोरेट्स को कैश आउटफ्लो को ऑप्टिमाइज करने की अनुमति मिलेगी।