ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) के ऑफलाइन होने को लेकर शुक्रवार शाम में कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स ने दावा किया कि Zomato App काम नहीं कर रहा है और उसे खोलने पर एक मैसेज लिखा आ रहा है, "कुछ गड़बड़ है, कृप्या फिर से कोशिश करिए।" रात साढ़े 9 बजे के बाद ऐप खोलने पर एक नया मैसेज लिखकर आ रहा था, जिसमें कहा गया था, "हम फिलहाल ऑनलाइन ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। हम जल्द ही वापस लौटेंगे।"
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई यूजर्स ने Zomato App के डाउन होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इंटरनेट आधारित कंपनियों के डाउन होने को लेकर रिपोर्ट करने वाली Downhunter.com ने भी जोमैटो ऐप के डाउन होने की आशंका जताई है।
इसी तरह की एक दूसरी वेबसाइट Servicesdown.com ने बताया कि शाम 4 बजे तक जोमैटो ऐप के डाउन होने को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई थी। हालांकि उसके बाद कम से कम 224 शिकायत दर्ज हुई हैं। वेबसाइट ने बताया कि 9:10 बजे तक, कम से कम 505 शिकायतें वेबसाइट पर दर्ज हो चुकी थीं।
खबर लिखे जाने तक जोमैटो ने इस संबंध में कोई प्रेस रिलीज नहीं जारी किया था। हालांकि इस बीच #Zomatodown हैशटैग को ट्विटर पर ट्रेंड होते हुए देखा जा सकता था।
रजत ससवड़े नाम के एक यूजर्स ने लिखा, "भूख है। कुछ बाहर का अच्छा खाने का मन है। घर वालों की परमिशन है। पर क्या है मित्रों, जोमैटो ही डाउन है।"
Kuch bahar ka acha khane ka maan hai,
Ghar walo ki permission hai,
Par kya hai mitron @zomato he down hai