ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) के ऑफलाइन होने को लेकर शुक्रवार शाम में कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स ने दावा किया कि Zomato App काम नहीं कर रहा है और उसे खोलने पर एक मैसेज लिखा आ रहा है, "कुछ गड़बड़ है, कृप्या फिर से कोशिश करिए।" रात साढ़े 9 बजे के बाद ऐप खोलने पर एक नया मैसेज लिखकर आ रहा था, जिसमें कहा गया था, "हम फिलहाल ऑनलाइन ऑर्डर नहीं ले रहे हैं। हम जल्द ही वापस लौटेंगे।"
