Zomato Shuts Legends: ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो ने अपनी 'लीजेंड्स' सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने आज 22 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कंपनी ने इस सर्विस को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। बता दें कि लीजेंड्स जोमैटो की एक इंटर-सिटी डिलीवरी सर्विस है। इस सर्विस में कस्टमर्स को किसी दूसरे शहर के अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने की सुविधा दी जाती थी। कंपनी ने इस नई सर्विस को करीब दो साल पहले लॉन्च किया था।
