स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी Zydex Group ने मौजूदा वित्त वर्ष में अपने कई वर्टिकल के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 15 से 20 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य तय किया है। कंपनी पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 2023-24 में रेवेन्यू 375 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। कंपनी सड़क, कपड़ा, कृषि, जल-रोधन और पेंट्स वर्टिकल में कारोबार करती है। Zydex Group के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) अजय रांका ने बातचीत करते हुए कहा, “हम मौजूदा वित्त वर्ष में सभी बिजनेस वर्टिकल में राजस्व में 15-20 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं।”
