Zydus Healthcare को मिला 284.58 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस, जानिए क्या है मामला

Zydus Lifesciences ने शेयर बाजार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसके पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड को इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 143 (1) के तहत 284.58 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 7:23 PM
जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड (ZHL) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 284.58 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है।

जायडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) की एंटिटी जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड (ZHL) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 284.58 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी। इस खबर के बीच आज 26 दिसंबर को Zydus Lifesciences के शेयरों में 0.43 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह स्टॉक 677 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

कंपनी का बयान

जायडस लाइफसाइंसेज ने शेयर बाजार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसके पूर्ण-स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड को इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 143 (1) के तहत 284.58 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है।


इसके मुताबिक, आयकर विभाग के सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) ने असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए यह सूचना भेजी है। यह डिमांड आयकर रिटर्न के प्रोसेसिंग के दौरान स्पष्ट खामियां पाए जाने पर की गई है। कंपनी ने भरोसा जताया है कि एक बार रिटर्न में सुधार कर लिए जाने पर समूची डिमांड हटा दी जाएगी।

ZHL इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर की गई टैक्स डिमांड से पहले ही असहमति जता चुकी है। वह आईटी एक्ट की धारा 154 के तहत CPC के साथ-साथ क्षेत्राधिकार मूल्यांकन अधिकारी के समक्ष सुधार आवेदन भी दायर करने जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।