कच्चे तेल में बढ़त, सोने और चांदी में सुस्ती

अपडेटेड Mar 11, 2019 पर 9:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। नॉयमेक्स क्रूड 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 56 डॉलर के आस-पास नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंड क्रूड में भी हल्की बढ़त दिख रही है और ये 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 66 डॉलर के के आस-पास कारोबार कर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक थोड़ी घटी है और कोमेक्स पर सोना 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1297 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वही चांदी में भी हल्की सुस्ती दिखाई दे रही है और कोमेक्स पर चांदी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 15 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही है।

एंजेल कमोडिटीज के अनुज गुप्ता की निवेश सलाह

एमसीएक्स कच्चा तेल (मार्च वायदा): खरीदें-3850 रुपये, स्टॉपलॉस-3770 रुपये, लक्ष्य-3980 रुपये

एमसीएक्स सोना (अप्रैल वायदा): खरीदें-32100 रुपये, स्टॉपलॉस-31900 रुपये, लक्ष्य-32400 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।