कल की जोरदार गिरावट के बाद सोने-चांदी में निचले स्तरों से रिकवरी नजर आई है हालांकि MCX पर भाव अब भी 51 हजार के नीचे है। चांदी में भी 70 हजार के नीचे कारोबार हो रहा है। अमेरिका में एक और बड़े राहत पैकेज की उम्मीद बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कल की जोरदार तेजी के बाद आज खाने के तेलों में मुनाफावसूली देखने को मिली। NCDEX पर सोयाबीन 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया जबकि सरसों और पाम ऑयल में भी दबाव दिखाई दिया।
कल की 2 प्रतिशत की की गिरावट के बाद सोने में रिकवरी दिखाई दी है। ये रिकवरी अमेरिका में और राहत पैकेज की उम्मीद के कारण दिखाई दी है। वहीं US सीनेट में डेमोक्रेट की जीत से पैकेज की उम्मीद बढ़ी है। US ट्रेजरी यील्ड ऊंची होने से ऊपरी स्तर पर दबाव बना हुआ है। हालांकि डॉलर में रिकवरी से सोने में बढ़त सीमित है।
चांदी में चमक लौटी है लेकिन MCX पर चांदी 70,000 के करीब कारोबार कर रही है। अमेरिका में और राहत पैकेज की उम्मीद से तेजी देखने को मिली। वहीं US सीनेट में डेमोक्रेट की जीत से पैकेज की उम्मीद जगी है। हालांकि डॉलर में मजबूती से चांदी की बढ़त सीमित नजर आई है।
ब्रेंट क्रूड में 54 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार हो रहा है। ब्रेंट फरवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका में इंवेंट्री 80 लाख बैरल घटी है। वहीं सऊदी अरब के उत्पादन कटौती के एलान से सपोर्ट मिला है। इसके अलावा जियो-पॉलिटिकल टेंशन से क्रूड को सपोर्ट मिला है।
Angel Commodities Broking के अनुज गुप्ता की निवेश सलाह
BUY CHANA MAR 4480 TGT 4650 SL 4400
BUY GUAR SEED FEB 3930 TGT 4050 SL 3870
Motilal Oswal Commodities के नवनीत दमानी की निवेश सलाह
SELL GOLD FEB 51,050 TGT 50,600 SL 51,250
SELL SILVER MAR 70,150 TGT 69,400 SL 70,650
BUY CRUDE OIL JAN 3720 TGT 3820 SL 3670