गोल्ड के प्राइसेज मंगलवार को डोमेस्टिक मार्केट में कुछ गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके पीछे डॉलर में मजबूती आना एक बड़ा कारण है। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.12 प्रतिशत घटकर 48,144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर का दिसंबर के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट का प्राइस 0.31 प्रतिशत की कमी के साथ 65,937 रुपये प्रति किलोग्राम का था।
गोल्ड ने 47,170 रुपये के बड़े रेजिस्टेंस को तोड़ा है और उसके बाद से इसमें तेजी का ट्रेंड है।
इसके लिए सपोर्ट 47,120 रुपये और 47,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है और इस लेवल पर इसमें नई खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए टारगेट 48,600 रुपये से 48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम का है।
Proficient Equities के डायरेक्टर, मनोज डालमिया ने बताया कि गोल्ड के लिए अगला रेजिस्टेंस 48,300 रुपये और 48,700 रुपये का है।
हालांकि, इक्विटी मार्केट्स में तेजी और इनवेस्टर्स की दिलचस्पी कम होने का गोल्ड के प्राइसेज पर असर पड़ सकता है।
Swastika Investmart के हेड (कमोडिटी एंड करंसी), अभिषेक चौहान ने कहा कि COMEX पर गोल्ड के 1,800 डॉलर प्रति औंस का रेजिस्टेंस तोड़ने से इसमें तेजी जारी रहने का संकेत मिला है। यह 1,830-1,835 डॉलर के लेवल्स तक जा सकता है।
गोल्ड में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी आई थी जबकि अमेरिका के 10-ईयर बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 1.63 प्रतिशत घटी थी।