तंग सप्लाई और मजबूत डिमांड के चलते मेटल्स में जोरदार तेजी, कमाई के लिए क्या हो रणनीति

मेटल्स में मजबूत डिमांड और तंग सप्लाई से बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं LME में स्टॉक घटने से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Jan 08, 2021 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement

बेस मेटल्स की चमक बढ़ी है। कॉपर में ऑल टाइम हाई पर कारोबार हो रहा है। एल्युमिनियम 26 महीने की हाई पर पहुंचा है। अमेरिका में एक और बड़े राहत पैकेज की उम्मीद बढ़ने और LME में स्टॉक घटने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

तंग सप्लाई और मजबूत डिमांड के चलते मेटल्स में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में मेटल्स में आपको क्या रणनीति रखनी चाहिए इस पर सीएनबीसी-आवाज़ के इस शो में बात करते हैं। इस पर चर्चा करने के लिए शो में Motilal Oswal Commodities के नवनीत दमानी और Angel Commodities Broking के अनुज गुप्ता जुड़ गये हैं।

मेटल्स की बढ़ी चमक

मेटल्स में मजबूत डिमांड और तंग सप्लाई से बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं LME में स्टॉक घटने से मेटल्स को सपोर्ट मिल रहा है। US में एक और बड़े पैकेज की उम्मीद से तेजी नजर आ रही है। यूरो जोन के अच्छे PMI आंकड़ों से भी सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा एशिया में मैन्युफैक्चरिंग में सुधार से सपोर्ट मिला है।

कॉपर की चमक बढ़ी

MCX कॉपर में ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है। LME में स्टॉक कम होने से कॉपर में चमक बढ़ी है। पेरू में सप्लाई को लेकर दिक्कत से कॉपर में तेजी नजर आई है।


एल्युमिनियम की चमक बढ़ी

एल्युमिनियम करीब 26 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। तंग सप्लाई, मजबूत मांग से इसमें तेजी बढ़ी है। वहीं फ्रेट की ऊंची दरों से एल्युमिनियम को सपोर्ट मिला है।

जिंक की चमक बढ़ी

इस समय जिंक का भाव 20 नवंबर की ऊंचाई पर पहुंचा है। सप्लाई में दिक्कत और LME में इनवेंट्री कम हुई है। वहीं MCX पर 1 हफ्ते में 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।

निकेल की चमक बढ़ी

निकेल में MCX पर 1 हफ्ते में 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त नजर आई है। निकेल में आज के समय 15 Dec की ऊंचाई पर कारोबार हो रहा है। जबकि तंग सप्लाई और मजबूत डिमांड से ये तेजी देखने को मिली है।

Motilal Oswal Commodities के नवनीत दमानी की निवेश सलाह

BUY COPPER JAN 618 TGT 625 SL 615

BUY ZINC JAN 223 TGT 226 SL 221

Angel Commodities Broking के अनुज गुप्ता की निवेश सलाह

BUY COPPER JAN 618 TGT 625 SL 613

BUY NICKEL JAN 1310 TGT 1330 SL 1295

BUY ZINC JAN 224 TGT 227 SL 222

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।