Commodity call : डॉलर में मजबूती के चलते सोने-चांदी में गिरावट, कमोडिटी में आज यहां होगी कमाई

Gold price : फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती पर बनी अनिश्चितता के कारण डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि सोना अभी भी लगातार तीसरे महीने बढ़त की राह पर है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोने का भाव 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब दिख रहा है। चांदी की कीमतों में भी 0.5 फीसदी की गिरावट है

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 11:32 AM
Commodity call : दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,016.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर नजर आ रहा है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले तीन महीनों के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है

Gold prices : डॉलर में मज़बूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी आई है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतें कमज़ोर नजर आ रही हैं। चांदी की कीमतों में भी 0.50 फीसदी से ज़्यादा की गिरावट देखने को मिल रहीं हैं। फिलहाल,एमसीएक्स पर सोने का भाव 208 रुपये या 0.17% की गिरावट के साथ 1,21,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि एमसीएक्स पर चांदी का भाव 502 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 1,48,338 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिख रहा है।

ग्लोबल बाजारों में, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की अनिश्चितता के कारण डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि सोना लगातार तीसरे महीने बढ़त की राह पर है। ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोने की कीमतें 0.5% गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं हैं। इस महीने अब तक सोने में 3.9% की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,016.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर नजर आ रहा है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले तीन महीनों के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है, जिससे अन्य मुद्राओं में सोना महंगा हो गया है।

कमोडिटी में आज कहां हो सकती है कमाई


कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज चांदी और कॉपर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी राय है कि MCX दिसंबर सिल्वर में 147700 रुपए के आसपास,145500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 152000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। वहीं, MCX नवंबर कॉपर में 1005 रुपए के आसपास,997 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1022 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह है।

 

Stock Market : बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, Nifty 75 अंक नीचे, आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।