Get App

Commodity market : 6 साल की रोक के बाद फिर गेहूं का ड्यूटी फ्री इंपोर्ट संभव-सूत्र

Commodity market : सूत्रों के मुताबिक बाजार को 30-50 लाख मीट्रिक टन गेहूं इंपोर्ट की उम्मीद है। सरकार बाजार में सप्लाई बढ़ाना चाहती है। अक्टूबर में सरकार गेहूं पर फिर से ड्यूटी लगाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2024 पर 1:55 PM
Commodity market : 6 साल की रोक के बाद फिर गेहूं का ड्यूटी फ्री इंपोर्ट संभव-सूत्र
देश में गेहूं का उत्पादन पर नजर डालें तो 2018-19 में 1036 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। वहीं, 2019-20 में 1079 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था

Commodity market : सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक 6 साल की रोक के बाद फिर गेहूं का ड्यूटी फ्री इंपोर्ट हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार बनने के बाद इस पर फैसला संभव है। गेहूं इंपोर्ट पर लगने वाला 40 फीसदी टैक्स खत्म हो सकता है। जून के बाद सरकार गेहूं से इंपोर्ट ड्यूटी हटा सकती है। सूत्रों के मुताबित रूस से गेहूं का इंपोर्ट हो सकता है। रूस में जून में गेहूं की कटाई होती है। सूत्रो के मुताबिक निजी ट्रेडर्स और मिलें गेंहूं का इंपोर्ट कर पाएंगी।

सूत्रों के मुताबिक बाजार को 30-50 लाख मीट्रिक टन गेहूं इंपोर्ट की उम्मीद है। सरकार बाजार में सप्लाई बढ़ाना चाहती है। अक्टूबर में सरकार गेहूं पर फिर से ड्यूटी लगाएगी। देश में गेहूं की बुआई अक्टूबर में होती है। उधर मंडियों में गेहूं के भाव MSP से ऊपर कायम हैं। गेहूं पर सरकार के अनुमान के मुताबिक इस साल 11.20 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद है।

Gold Price Today: सोने की तेजी को लगा ब्रेक, सीधे 500 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, ये रहा 10 ग्राम सोने का रेट

देश में गेहूं का उत्पादन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें