Commodity Market: नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर नैचुरल गैस का भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर निकला है।वही इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस की कीमतें 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचकर $3.9/MMBtu के पार निकला
Commodity Market: नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर नैचुरल गैस का भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर निकला है।वही इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस की कीमतें 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचकर $3.9/MMBtu के पार निकला
दरअसल नैचुरल गैस की कीमतों में तेजी अमेरिका में ठंड बढ़ने के अनुमान के बाद आई है। NOAA ने हाई प्रायोरिटी अलर्ट भी जारी किया है। जनवरी के अंत में बर्फीले तूफान की आशंका है। NOAA के मुताबिक सबसे ज्यादा ठंड अंतिम हफ्ते में संभव है। सबसे ज्यादा ठंड अंतिम हफ्ते में संभव है।
इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस पर नडर डालें तो 1 दिन में नैचुरल गैस 25 फीसदी की तेजी आई। जबकि 1 हफ्ते में इसमें 27 फीसदी चढ़ा। वहीं 1 महीने में इसमें 0.13 फीसदी की गिरावट आई।
MCX पर नैचुरल गैस की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 15 फीसदी की गिरावट आई। जबकि 1 महीने में 1 फीसदी गिरा। जबकि इस साल अ तक इसमें 0.45 फीसदी की गिरावट आई।
बाजार में गैस की सप्लाई कम होने से दाम चढ़े
एनर्जी एक्सपर्ट के नरेंद्र तनेजा का कहना है कि नैचुरल गैस में तेजी ज्यादा दिनों तक कामय नहीं रहेगी। पश्चिम यूरोप और उत्तर अमेरिकी में नैचुरल गैस की दिक्कत आई है। गैस का डिस्ट्रीब्यूशन में काफी दिक्कत होती है। डिलीवरी सिस्टम ना होने के कारण गैस के सप्लाई की शॉर्टेज होती है। क्योंकि LNG से गैसे हर जगह पहुंचाना संभव नहीं होता है। यहीं कारण है कि कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 15 फरवरी के बाद नैचुरल गैस की कीमतों में गिरावट की संभावना है।
उन्होंने आगे कहा कि डिमांड- डिलीवरी को लेकर समस्या, ठंड और बढ़ने का अनुमान और गैस को लेकर ट्रंप सरकार की राजनीति का असर कीमतों पर पड़ रहा है जिसके कारण भी उछाल नजर आ रहा है। फिलहाल मौजूदा स्तर से भी कीमतों में 5-10 फीसदी का उछाल संभव है।
टैरिफ वॉर आगे बढ़ा तो क्रूड में उछाल आ सकता
कच्चे तेल की कीमतों पर बात करते हुए नरेंद्र तनेजा ने कहा कि बाजार की नजर ट्रंप के बयान पर बनी रहेगी। कजाकिस्तान की दिक्कत ज्यादा दिनों तक नहीं होगी। क्रूड पर जियोपॉलिटिकल हालात का असर पड़ रहा है। यूएस और NATO अब आपस में लड़ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ वॉर आगे बढ़ा तो क्रूड में उछाल आ सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।