Get App

Natural Gas: MCX पर नैचुरल गैस का भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा, सप्लाई में कमी से आगे और आ सकता है उछाल

Natural Gas: नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर नैचुरल गैस का भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर निकला है।वही इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस की कीमतें 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचकर $3.9/MMBtu के पार निकला

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 1:52 PM
Natural Gas:  MCX पर नैचुरल गैस का भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा, सप्लाई में कमी से आगे और आ सकता है उछाल
natural gas:नैचुरल गैस की कीमतों में तेजी अमेरिका में ठंड बढ़ने के अनुमान के बाद आई है। NOAA ने हाई प्रायोरिटी अलर्ट भी जारी किया है।

Commodity Market:  नैचुरल गैस की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर नैचुरल गैस का भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर निकला है।वही इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस की कीमतें 3 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचकर $3.9/MMBtu के पार निकला

दरअसल नैचुरल गैस की कीमतों में तेजी अमेरिका में ठंड बढ़ने के अनुमान के बाद आई है। NOAA ने हाई प्रायोरिटी अलर्ट भी जारी किया है। जनवरी के अंत में बर्फीले तूफान की आशंका है। NOAA के मुताबिक सबसे ज्यादा ठंड अंतिम हफ्ते में संभव है। सबसे ज्यादा ठंड अंतिम हफ्ते में संभव है।

इंटरनेशनल मार्केट में नैचुरल गैस पर नडर डालें तो 1 दिन में नैचुरल गैस 25 फीसदी की तेजी आई। जबकि 1 हफ्ते में इसमें 27 फीसदी चढ़ा। वहीं 1 महीने में इसमें 0.13 फीसदी की गिरावट आई।

MCX पर नैचुरल गैस की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 15 फीसदी की गिरावट आई। जबकि 1 महीने में 1 फीसदी गिरा। जबकि इस साल अ तक इसमें 0.45 फीसदी की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें