Commodity Market: कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ा, जानिए क्या है सोने-चांदी का हाल

अमेरिका के अपने इमर्जेंसी रिजर्व से सप्लाई बढ़ाने से क्रूड में दबाव देखने को मिल रही है। 8 नवंबर को अमेरिका में मिड टर्म चुनाव होगें

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 1:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महंगाई के कारण मांग में गिरावट की आशंका से भी कच्चे तेल की कीमतों पर गिरावट देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। 1 रात में क्रूड का भाव 2.50 फीसदी से ज्यादा गिरा है। वहीं ब्रेंट का भाव 91 के नीचे फिसल गया है। ब्रेंट 4 दिनों में करीब 4.25% टूटा है। कल यानी 18 अक्टूबर को ब्रेंट 88.77 डॉलर लुढ़का। वहीं WTI भी 84 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। आज भी WTI का भाव 82 डॉलर तक लुढ़का है। MCX पर क्रूड का भाव 6900 के नीचे आ गया है।

अमेरिका के अपने इमर्जेंसी रिजर्व से सप्लाई बढ़ाने से क्रूड में दबाव देखने को मिल रही है। 8 नवंबर को अमेरिका में मिड टर्म चुनाव होगें। वहीं दूसरी तरफ चीन में बढ़ती कोरोना सख्ती से भी क्रूड की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। साथ ही महंगाई के कारण मांग में गिरावट की आशंका से भी कच्चे तेल की कीमतों पर गिरावट देखने को मिल रही है।

क्या है डिजिटल गोल्ड?


डिजिटल गोल्ड में सोने में निवेश का सबसे सस्ता विकल्प है। सिर्फ 1 रुपये से भी सोने में निवेश करना संभव है। डिजिटल गोल्ड लोन के तहत 999 वाला शुद्ध सोना खरीद सकते है। खरीद पर कंपनी उस कीमत का सोना लॉकर में रख देती है। निवेश के बदले एक पर्चेज रिसीप्ट मिलती है। निवेश करने पर लॉकर में सोना बढ़ता जाता है। जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन ही बेचा भी जा सकता है।

इस सोने को खरीदने-बेचने के लिए आप ई-वॉलेट कंपनियां जैसे गूगल पे, फोन पे,पेटीएम आदि कंपनियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ई-वॉलेट कंपनियों के जरिए आप एमएमटीसी लिमिटेड, ऑग्मेंट गोल्ड लिमिटेड और स्विस फर्म एमकेएस पीएएमपी जैसी कंपनियों का डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। बता दें कि यह ई-वॉलेट कंपनियां एमएमटीसी लिमिटेड जैसे डिजिटल गोल्ड बेचने वाली कंपनियों के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करती है। इन गोल्ड को खरीद कर आप वॉलेट में स्टोर करके रखना चाहिए।

डिजिटल गोल्ड के फायदे

कीमतों में उतार-चढ़ाव की चिंता नहीं होती। डिजिटल गोल्ड से सोना चोरी होने का डर नहीं होता। सोने की शुद्धता की चिंता नहीं होती। सिर्फ 1 रुपए में भी इसमें निवेश किया जा सकता है।

क्या है सोने-चांदी का भाव

एमसीएक्स पर सोना 50400 के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी 56400 के नीचे फिसला है। कॉमेक्स पर सोना 1650 डॉलर के नीचे फिसल गया है। सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में कॉमेक्स पर सोना 1 फीसदी टूटा है जबकि एमसीएक्स पर इसमें 0.13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 महीने में कॉमेक्स पर सोना 1 फीसदी टूटा है जबकि एमसीएक्स पर इसमें 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1 साल में कॉमेक्स पर सोना 7 फीसदी टूटा है जबकि एमसीएक्स पर इसमें 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

इसी तरह चांदी 1 हफ्ते में कॉमेक्स पर 2 फीसदी टूटा है जबकि एमसीएक्स पर इसमें 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। 1 महीने में कॉमेक्स पर चांदी 3 फीसदी टूटा है जबकि एमसीएक्स पर इसमें 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि 1 साल में कॉमेक्स पर सोना 23 फीसदी टूटा है जबकि एमसीएक्स पर इसमें 13 फीसदी की टूटा देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।