Sugar price : ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन के प्रेसीडेंट प्रफुल विठलानी आज चीनी पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि चीनी का स्टॉक इस बार ज्यादा है। चीनी का क्लोजिंग स्टॉक 70 लाख टन तक हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि देश में 2024-25 शुगर ईयर के लिए चीनी का क्लोजिंग स्टॉक 80 से 90 साथ टन भी हो सकता है। चीनी की घरेलू जरूरत 60 लाख टन से ऊपर नहीं होती है।
