Commodity Market: ट्रंप के आने से क्या सेटल होंगे सोने के भाव, कितनी आएंगी तेजी, जानिए क्या है इंडस्ट्रीज की FM से मांग

खंडेलवाल ने कहा कि ट्रंप के आने से सोने में तेजी आने की उम्मीद है। बाजार में अनिश्चितता आने से सोने में खरीदारी बढ़ती है। रुपये में गिरावट का भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। कीमतों में तेजी से बाजार में चिंता है। हालांकि बजट को लेकर कई तरह की उम्मीदें है

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 3:01 PM
Story continues below Advertisement
Emirates NBD के धर्मेश भाटिया का कहना है कि छोटी अवधि के लिए सोने में अभी भी तेजी देखने को मिल सकती है।

सोना एक महीने की ऊंचाई पर पहुंचा गया है। 1 महीने की ऊंचाई पर भाव पहुंचे है। MCX पर सोने का दाम 79000 के पार निकला है। वहीं COMEX पर $2750 के करीब पहुंचा है। बता दें कि सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी जारी है।

दरअसल अमेरिका में महंगाई घटने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी से भी दाम चढ़े है। अमेरिकी फेड के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर के बयान से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।

बता दें कि अमेरिकी फेड के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने अपने बयान में कहा है कि 2025 की पहली छमाही में दरों में कटौती संभव है। महंगाई में गिरावट जारी रही तो ब्याज दरों में कटौती संभव होगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया है कि मार्च में कटौती से भी इंकार नहीं किया जा सकता।


GJC के पूर्व चेयरमैन, नितिन खंडेलवाल ने कहा कि ट्रंप के आने से सोने में तेजी आने की उम्मीद है। बाजार में अनिश्चितता आने से सोने में खरीदारी बढ़ती है। रुपये में गिरावट का भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। कीमतों में तेजी से बाजार में चिंता है। हालांकि बजट को लेकर कई तरह की उम्मीदें है।

नितिन खंडेलवाल ने आगे कहा कि बजट में जीएसटी की दर को कम करना चाहिए। सरकार ईएमआई पर सोने को खरीदने को मंजूरी मिलें। साथ ही डेबिट , क्रेडिट कार्ड पर टैक्स को कम करना चाहिए। सोने को कैपिटल गेन टैक्स से बाहर रखा जाए।

Emirates NBD के धर्मेश भाटिया  का कहना है कि छोटी अवधि के लिए सोने में अभी भी तेजी देखने को मिल सकती है। शॉर्ट टर्म में सोना 79350-79400 रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल दिखा सकता है। अभी भी गोल्ड में बुलिश नजर बना हुआ। बाकी एशियाई  करेंसी के मुकाबले रुपये में इतनी गिरावट नहीं दिखने को मिली है। इस साल के अंत तक सोने में 88000-90000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर दिखा सकता है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।