Get App

Cotton Price: कपास उत्पादन में आई गिरावट, CAI ने जारी किया अनुमान, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर

Cotton production: कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) ने कॉटन सीजन 2025-26 के लिए 305 लाख बेल्स कपास उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 312 लाख गांठ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 1:09 PM
Cotton Price: कपास उत्पादन में आई गिरावट,  CAI ने जारी किया अनुमान, क्या कीमतों पर पड़ेगा असर
CAI के अनुसार, 2025-26 में कुल कॉटन सप्लाई 410.59 लाख बेल्स रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल की 392.59 लाख बेल्स से ज्यादा है।

Cotton Price: कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) ने कॉटन सीजन 2025-26 के लिए 305 लाख बेल्स कपास उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 312 लाख गांठ था। इस गिरावट का मुख्य कारण खेतों में अधिक वर्षा, कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात और तूफान मोंथा के चलते फसल को हुआ नुकसान बताया जा रहा है।

CAI के अनुसार, 2025-26 में कुल कॉटन सप्लाई 410.59 लाख बेल्स रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल की 392.59 लाख बेल्स से ज्यादा है। इसमें स्टॉक और आयात में बढ़ोतरी का अहम योगदान है। इस सीजन की शुरुआत 60.59 लाख बेल्स के ओपनिंग स्टॉक से हुई है, जबकि इंपोर्ट का अनुमान 45 बेल्स का है।

भले ही घरेलू उत्पादन में गिरावट आई हो, लेकिन आयात में भारी वृद्धि से कुल आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। इस साल अक्टूबर-दिसंबर 2025 के बीच लगभग 30 लाख गांठ कपास का आयात होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना अधिक है। पूरे साल के दौरान आयात 45 लाख गांठ तक पहुंच सकता है, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर होगा।

CAI का कहना है कि वर्ष के अंत तक कपास पर आयात शुल्क शून्य होने से मिलों ने बड़ी मात्रा में विदेशी कपास की बुकिंग की है। पिछले साल जब 11 प्रतिशत शुल्क लागू था, तब वार्षिक आयात 41 लाख गांठ पर सीमित रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें