Commodity Market: क्रूड की बिगड़ी चाल, ब्रेंट का भाव 94 डॉलर के नीचे, जानिए नेचुरल गैस की कीमतों में क्यों आया दबाव

क्रू़ड में आई गिरावट की वजहों पर नजर डालें तो सेंट्रल बैंकों की सख्ती से कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं महंगाई के कारण मांग घटने की आशंका है

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 11:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्रूड की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 1 रात में करीब 4 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं ब्रेंट का भाव 94 डॉलर के नीचे फिसला है।

Commodity Market:  क्रूड की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 1 रात में करीब 4 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वहीं ब्रेंट का भाव 94 डॉलर के नीचे फिसला है। इस बीच 3 हफ्तों में ब्रेंट का भाव करीब 10 फीसदी लुढ़क है। वहीं WTI में 85 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। इस बीच एमसीएक्स पर 2 दिनों में करीब 4.25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

क्रू़ड में आई गिरावट की वजहों पर नजर डालें तो सेंट्रल बैंकों की सख्ती से कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं महंगाई के कारण मांग घटने की आशंका है। डॉलर में लगातार जारी तेजी ने भी दबाव बनाया है। वहीं कोरोना के कारण भी चीन में मांग में कमी आई है।

ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 2 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 1 साल में इसमें 21 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि WTI में 1 हफ्ते में ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी टूटा है जबकि 1 महीने में इसमें 3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं 1 साल में इसमें 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।


प्रेशर में गैस !

अमेरिका में गैस की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका में 1 रात में नेचुरल गैस की कीमतों में 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं यूरोप में कीमतों में करीब 2% की गिरावट आई है जबकि ब्रिटेन में भी नेचुरल गैस के दाम 5% से ज्यादा गिरे है। अमेरिका में $8.50 के नीचे वायदा में कारोबार हो रहा है। नेचुरल गैस में गिरावट की वजहों पर नजर डालें तो कई देश गैस से क्रूड की तरफ बढ़ रहे हैं जिसका असर नेचुरल गैस की कीमतों में देखने को मिल रहा है। वहीं अमेरिका में रेलरोड कर्मचारियों की हड़ताल से भी इसकी कीमतों में असर दिख रहा है।

US में नेचुरल गैस की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि 1 महीने में 10 फीसदी टूटा है। वहीं 1 साल में इसकी कीमत में 62 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

इधर यूरोप में नेचुरल गैस की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में इसमें 3 फीसदी की गिरावट हुई है जबकि 1 महीने में 5 फीसदी टूटा है। वहीं 1 साल में इसकी कीमत में 239 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

चावल के थोक भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट, सरकार के इस फैसले से सस्ता हुआ अनाज

खरीदें सोना-चांदी?

इस बीच सोने -चांदी के चाल पर नजर डालें तो सोना 2 सालों के निचले स्तरों पर पहुंचा है। COMEX पर सोना $1680 के नीचे फिसला है जबकि 1 ही दिन में इसकी कीमत में 2 फीसदी की गिरावट आई हैजबकि चांदी 1 दिन में 4 फीसदी लुढ़की है। वहीं MCX पर सोना 49300 के नीचे आया है।

गौरतलब है कि डॉलर में लगातार जारी मजबूती से सोने में दबाव बना है। यूएस बॉन्ड यील्ड भी 15 सालों की ऊंचाई पर मौजूद है जिसके कारण भी सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से भी इसमें दबाव बना हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।