Get App

Crude Oil Price: ट्रंप का एक और बयान, कच्चे तेल की कीमतों में उबाल, आगे कैसे रहेगी चाल

Crude Oil Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहने के बाद कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि उनका देश रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, जो उसके आयात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में लगभग 1% की बढ़ोतरी हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 10:53 AM
Crude Oil Price:  ट्रंप का एक और बयान, कच्चे तेल की कीमतों में उबाल, आगे कैसे रहेगी चाल
बेंट क्रूड वायदा 57 सेंट या 0.9% बढ़कर 62.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) वायदा भी 0.9% या 54 सेंट बढ़कर 58.81 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

Crude Oil Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहने के बाद कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि उनका देश रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, जो उसके आयात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में लगभग 1% की बढ़ोतरी हुई।

बेंट क्रूड वायदा 57 सेंट या 0.9% बढ़कर 62.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) वायदा भी 0.9% या 54 सेंट बढ़कर 58.81 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत जल्द ही रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप ने इस कदम को रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की दिशा में 'एक बड़ा कदम' बताया। हालांकि, भारत की ओर से अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ट्रंप ने यह टिप्पणी अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हालिया मुलाकात से संबंधित एक सवाल के जवाब में दी। ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, 'मोदी एक महान व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि रूस से कोई तेल खरीद नहीं होगी। वह तुरंत ऐसा नहीं कर सकते।' ट्रंप ने आगे कहा कि 'यह थोड़ी लंबी प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदता है, तो इससे मॉस्को को अलग-थलग करना बहुत आसान हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें