Crude Oil Price: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरु होने के संकेतों से क्रूड का उबाल शांत पड़ा है। डिल ईस्ट के मुख्य प्रोडक्शन वाले इलाके से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद से भी कीमतों में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। यहीं वजह है कि कच्चा तेल दो दिनों में करीब 8 फीसदी टूटा है और ब्रेंट का भाव 94 डॉलर के पास पहुंचा है।
