Get App

Crude Oil Price: अप्रैल की अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 42% फिसला क्रूड, क्या 60-65 तक जाएगा भाव?

Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान में लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी। उसके बाद क्रूड़ ऑयल की कीमतें आसमान में पहुंच गईं। 30 अप्रैल को क्रूड ऑयल का भाव 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इस लेवल से यह 42 फीसदी नीचे आ चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 10:55 AM
Crude Oil Price: अप्रैल की अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 42% फिसला क्रूड, क्या 60-65 तक जाएगा भाव?
25 जून को सितंबर ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 72.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Crude Oil Price: किसी ने नहीं सोचा था कि क्रूड की कीमतें इतनी जल्द 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ जाएंगी। एनालिस्ट्स का कहना था कि अमेरिका-ईरान की लड़ाई खत्म होने के बाद भी क्रूड की कीमतों के लड़ाई से पहले के लेवल पर आने में कई महीनों का समय लगेगा। 25 जून को सितंबर ब्रेंट ऑयल फ्यूचर्स 72.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डब्लूटीआई (वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट) पर अगस्त क्रूड ऑयल फ्यूचर्स गिरकर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यह क्रू़ड ऑयल का अमेरिका-ईरान की लड़ाई शुरू होने से पहले का लेवल है।

30 अप्रैल को 126 डॉलर पर पहुंच गया था क्रूड

अमेरिका-ईरान में लड़ाई 28 फरवरी को शुरू हुई थी। उसके बाद क्रूड़ ऑयल की कीमतें आसमान में पहुंच गईं। 30 अप्रैल को क्रूड ऑयल का भाव 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। इस लेवल से यह 42 फीसदी नीचे आ चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है। क्रूड की कीमतों में उछाल के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें कई बार बढ़ाई थीं।

सप्लाई बढ़ने पर 60-65 डॉलर तक आ सकता है भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें