Crude Oil Price: मांग कम होने और ओपेक प्लस द्वारा आपूर्ति बढ़ाए जाने से तेल की कीमत 50 डॉलर तक गिर सकती है: पीटर मैकगायर

Crude Oil Price: मैकगायर का मानना ​​है कि उत्पादन बढ़ने और अमेरिकी डॉलर के मज़बूत रहने के कारण यह रुझान नरम बना रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से पैदा हुए अनसुलझे जियोपॉलिटिकल टेंशन एनर्जी मार्केट में अस्थिरता को बढ़ा सकते हैं

अपडेटेड Aug 30, 2025 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में कमी आने लगी है और कुछ शहरों में अब पेट्रोल की कीमत 3 डॉलर प्रति गैलन से भी कम हो गई है

Crude Oil Price: आनेवाले महीनों में कच्चे तेल की कीमते 50 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती है, क्योंकि मांग कम होने और ओपेक प्लस द्वारा आपूर्ति बढ़ाए जाने से तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि ट्रेडिंग डॉट कॉम के सीईओ पीटर मैकगायर का कहना है। सीएनबीसी- टीवी 18 से बात करते हुए पीटर मैकगायर ने कहा,"मुझे यकीन है कि आप कुछ समय के लिए 60 डॉलर से लेकर संभवतः चौथी तिमाही तक कच्चे तेल की कीमतें 50 डॉलर तक जाते देखेंगे। और मुझे लगता है कि नॉर्थ हेमिस्फीयर (उत्तरी गोलार्ध) की सर्दियों की अवधि में यह स्थिति बनी रहेगी।

कच्चे तेल में शॉर्ट टर्म में उछाल आया है, ब्रेंट 68.20 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 64.15 डॉलर प्रति बैरल पर है। लेकिन मैकगायर का मानना ​​है कि उत्पादन बढ़ने और अमेरिकी डॉलर के मज़बूत रहने के कारण यह रुझान नरम बना रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से पैदा हुए अनसुलझे जियोपॉलिटिकल टेंशन एनर्जी मार्केट में अस्थिरता को बढ़ा सकते हैं।

अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में कमी आने लगी है और कुछ शहरों में अब पेट्रोल की कीमत 3 डॉलर प्रति गैलन से भी कम हो गई है। मैकगायर ने कहा, "यह अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत होगा।" उन्होंने आगे कहा कि गर्मियों में ड्राइविंग सीज़न के खत्म होने से मांग में और कमी आने की संभावना है। ईंधन की कम लागत और ज़्यादा उत्पादन के चलते मुद्रास्फीति के अनुमान को बल मिलने की उम्मीद है।


सोने-चांदी की कीमतों पर बात करते हुए मैकगायर ने चांदी और सोने में मजबूत तेजी पर ज़ोर दिया। वैश्विक स्तर पर चांदी 39.50-39.55 डॉलर पर कारोबार कर रही है, जबकि त्योहारी सीज़न से पहले भारत में कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। मेटल्स में लगातार निवेश, खुदरा और औद्योगिक मांग की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप बहुत जल्द ही चांदी को 40 डॉलर को पार करता देख पाएंगे। वहीं सोने की कीमतें भी बढ़ रही हैं, कीमतें 3,470 डॉलर पर पहुंच गई हैं और रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच रही हैं। मैकगायर को उम्मीद है कि यह तेज़ी जारी रहेगी, और वे कहते हैं, "सोने और चाँदी की कीमतों में जो तेज़ी देखी गई है, वह वाकई हैरान कर देने वाली है। मुझे नहीं लगता कि यह तेज़ी जल्द ही रुकने वाली है।"

उनका मानना ​​है कि साल के अंत तक सोने की कीमत 3,600-3,800 डॉलर तक पहुंच सकती है, जिसे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से समर्थन मिलेगा, जिससे अमेरिकी डॉलर कमजोर होगा और सेफ हेवन बाईंग को बुस्ट मिलता दिखाई देगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।