Crude Oil Price Crash: सीजफायर के एलान और हॉर्मुज खोलने के फैसले से क्रूड में 17% की बड़ी गिरावट आई। ब्रेंट का भाव $95 के नीचे आया । दरअसल, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बमबारी पर 2 हफ़्ते की रोक लगाने की घोषणा के बाद क्रूड में बिकवाली आई। ट्रंप ने कहा कि बोले ईरान से विवादित मुद्दों पर सहमति बनी है। ईरान ने कहा- युद्ध विराम तक होर्मुज को खोलेंगे। 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अगले दौर की बातचीत होने की उम्मीद है।
