Cryptocurrency Prices Today :बिटकॉइन में 8.3% की गिरावट, ईथर 7% से ज्यादा टूटा, जानिए दूसरी करेंसी के हाल

फाइनेंशियल टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक स्विस फेडरल गर्वमेंट रूसी नागरिको और कारोबारियों के क्रिप्टो एसेट का freeze करने की तैयारी में है.

अपडेटेड Mar 05, 2022 पर 11:31 AM
Memecoin SHIB 1.96 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है जबकि Dogecoin 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 9.79 रुपये और Terra (LUNA)10.78 फीसदी की गिरावट के साथ 6,549.03 रुपये पर नजर आ रहा है.

ग्लोबल करेंसी मार्केट भी बेहाल नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के कैपिटलाइजेशन में 4.49 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है और यह 1.75 लाख करोड़ डॉलर पर रहा है। इसी अवधि में इसके ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी 3.43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 83.23 अरब डॉलर पर रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) 14.08 अरब डॉलर पर रहा है जो पिछले 24 घंटे की क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम की करीब 16.92 फीसदी होता है। इसी अवधि में stablecoins में टोटल वॉल्यूम 69.85 अरब डॉलर रहा जो कि पिछले 24 घंटे के क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग वॉल्यूम का करीब 83.92 फीसदी होता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिटकॉइन की बाजार हिस्सेदारी में 0.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 42.44 फीसदी पर नजर आ रही है। 5 मार्च की सुबह बिटकॉइन 39,047.24 डॉलर पर नजर आ रहा था।


रूपये में देखें तो पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन 4.43 फीसदी की गिरावट के साथ 31,20,419 पर नजर आ रहा है जबकि ईथेरियम 2.6 फीसदी की गिरावट के साथ 2,09,584.5 पर नजर आ रहा है। इसी अवधि Cardano 2.98 फीसदी की गिरावट के साथ 66.86 रुपये और Avalanche 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 6,003.3 रुपये पर नजर आ रहा है।

वहीं Polkadot 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ 1,319.01 रुपये पर और Litecoin 4.3 फीसदी की गिरावट के साथ 8,058 रुपये पर नजर आ रहा है। वहीं Tether 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 79.52 रुपये पर नजर आ रहा है।

इसी बीच Memecoin SHIB 1.96 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है जबकि Dogecoin 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 9.79 रुपये और Terra (LUNA)10.78 फीसदी की गिरावट के साथ 6,549.03 रुपये पर नजर आ रहा है।

क्रिप्टोमार्केट से जुड़ी दूसरों खबरों पर नजर डालें तो फाइनेंशियल टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक स्विस फेडरल गर्वमेंट रूसी नागरिको और कारोबारियों के क्रिप्टो एसेट का freeze करने की तैयारी में है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के मुद्दे नजर यह निर्णय लिया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।