Get App

Currency Check: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 87 के नीचे फिसला, इन कारणों ने बनाया दबाव

Currency Check: बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों की सेटीमेंट मंद रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 10:17 AM
Currency Check: डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, 87 के नीचे फिसला, इन कारणों ने बनाया दबाव
मंगलवार को रुपया 4 महीने से ज़्यादा के निचले स्तर पर पहुँच गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट के साथ 86.91 पर बंद हुआ।

Currency Check: बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों की सेटीमेंट मंद रही।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि इंपोर्ट्स की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.15 के निचले स्तर को छू गया, जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

मंगलवार को रुपया 4 महीने से ज़्यादा के निचले स्तर पर पहुँच गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट के साथ 86.91 पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें