Edible Oil: खाने के तेलों की त्योहारी मांग अच्छी, क्या कीमतों पर डालेगी असर, जानें एक्सपर्ट की राय

Edible Oil: संदीप भान ने कहा कि पाम ऑयल सप्लाई में कमी नहीं है । ग्राउंड लेवल पर पाम ऑयल डिमांड ज्यादा नहीं है। पाम ऑयल में अगले 6 महीने ज्यादा डिमांड की संभावना कम है। हालांकि GST रिफॉर्म से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। अर्जेंटीना में सोया ऑयल कीमतों में गिरावट आई है

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
डॉ. बी.वी. मेहता ने कहा कि खाने के तेलों की त्योहारी मांग अच्छी है। साथ ही सप्लाई चेन की स्थिति भी काफी अच्छी है। जिसके चलते खाने के तेल के दाम नहीं बढ़ेंगे।

Edible Oil : फेस्टिवल सीजन में खाने के तेल की डिमांड कैसे रहेगी? क्या कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा। इन्हीं सभी सवालों के जवाब देते हुए सीएनबीसी-आवाज के साथ बात करते हुए SEA के ईडी डॉ. बी.वी. मेहता ने कहा कि खाने के तेलों की त्योहारी मांग अच्छी है। साथ ही सप्लाई चेन की स्थिति भी काफी अच्छी है। जिसके चलते खाने के तेल के दाम नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 3 महीने में खाने के तेल का अच्छा इंपोर्ट हुआ। हर महीने में 15 लाख टन तेल का इंपोर्ट हुआ। अक्टूबर अंत तक कुल 155-157 लाख टन इंपोर्ट संभव है। हालांकि पिछले साल से इंपोर्ट 3-4 लाख टन कम होने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से काफी राहत मिली है। रिफाइनिंग सेक्टर के हालात में सुधार हो रहा है। RBD पामोलीन का इंपोर्ट तकरीबन बंद हो गया है। रिफाइन सोयाबीन ऑयल नेपाल के रस्ते आ रहा है। SAFTA एग्रीमेंट के तहत ऑयल इंपोर्ट हो रहा है। हर महीने 70-80 हजार टन का इंपोर्ट हो रहा है। सस्ता होने से पूरे बाजार को खराब कर रहा है। सरकार से इस ओर ध्यान देने की अपील की है।

डॉ. बी.वी. मेहता ने आगे कहा कि मील को लेकर अब भी परेशानियां कायम हैं। नए DDGS के आने से मील की मांग घटी है। मील की मांग घटना चिंता की बात है। देश में मक्के का उत्पादन बढ़ रहा है। मक्के के एथेनॉल का उत्पादन भी बढ़ रहा है।


डुअल राइस ब्रान को सरकार ने बैन किया था। सरकार ने इसे जुलाई 2023 से बैन किया था। दूध की कीमतों में तेजी का हवाला देते हुए बैन हुआ था। बैन के बाद भी आज दूध के दाम बढ़ रहे हैं।डुअल राइस ब्रान ईस्टर्न इंडिया से एक्सपोर्ट हो रहा था। 5-6 लाख टन ईस्टर्न इंडिया से एक्सपोर्ट हो रहा था। बैन के कारण वहां के सारे प्लांट बंद हो चुके हैं। देश में राइस ब्रान प्रोसेस नहीं हो रहा है। राइस ब्रान ऑयल का उत्पादन घटा, इंपोर्ट बढ़ा है। सरकार को इस संबंध में चिंताई भी व्यक्त की है।

कैसी है मूंगफली तेल की सप्लाई

वहीं गुलाब ऑयल मुकेश नथवानी ने कहा कि देश में मूंगफली की सप्लाई अच्छी है। NAFED किसानों से 25% फसल खरीद रही है। NAFED की खरीद से पूरे साल उपलब्धता बनी रहती है। लोगों को सही कीमत पर मूंगफली का तेल मिल रहा है। मूंगफली का तेल एक प्रीमियम ऑयल है। मूंगफली के तेल का भाव सनफ्लावर ऑयल से कम है। देश में मूंगफली के तेल की कोई कमी नहीं है। दिवाली पर भी सप्लाई कोई कमी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने पर फोकस कर रही है। महाराष्ट्र, MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में पहुंच बनाई। पूरे देश में मूंगफली के तेल की मांग बढ़ रही है। ऑनलाइन पोर्टल के जरिए पूरे देश में डिलीवरी है। लोग भी आज अच्छा तेल खाने की मांग करते हैं।

मूंगफली, तेल के भाव काफी स्थिर बने हुए हैं। पिछले साल भी मूंगफली की बुआई अच्छी थी। इस साल भी मूंगफली की बुआई काफी अच्छी है। पिछले साल 5-10% ज्यादा उत्पादन की उम्मीद है। अगले साल भी कीमतों में ज्यादा तेजी उम्मीद नहीं है।

इस बीच गुलाब ऑयल के दिशित नथवानी ने कहा कि लोग आज काफी जागरुक हो चुके हैं। लोग अब खुद रिसर्च करते सामान खरीदते हैं। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही । नए प्रोडक्ट लाने पर कंपनी का जोर है। कंपनी अपनी क्वालिटी के लिए जानी जाती है। कंपनी 50 सालों इस इंडस्ट्री में बनी हुई है। ट्रू स्टोरी' के नाम से प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं। कंपनी मूंगफली के अलावा दूसरे प्रोडक्ट भी लॉन्च कर रहे हैं। हर बड़े क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

अर्जेंटीना टैक्स रिवीजन से पाम को मिल रहा सपोर्ट

SD Guthrie इंटरनेशनल CEO संदीप भान ने कहा कि पाम ऑयल सप्लाई में कमी नहीं है । ग्राउंड लेवल पर पाम ऑयल डिमांड ज्यादा नहीं है। पाम ऑयल में अगले 6 महीने ज्यादा डिमांड की संभावना कम है। हालांकि GST रिफॉर्म से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। अर्जेंटीना में सोया ऑयल कीमतों में गिरावट आई है। अर्जेंटीना टैक्स रिवीजन से पाम को सपोर्ट मिल रहा है और इसका भाव 4400-4600 के बीच रहने का अनुमान है। दुनियाभर में खाद्य तेल के कई नए बाजार तैयार हो रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।