इंटरनेशनल मार्केट में पाम ऑयल कीमतों में दबाव देखने को मिला। पाम ऑयल 4 फीसदी टूटा है। वहीं सोया और सनफ्वालर ऑयल के दाम 1% नीचे गिरे हैं लेकिन सरसों की कीमतों में तेजी है। मलेशिया में एक हफ्ते में पाम ऑयल 4% गिरा है। सोयाबीन, सनफ्वालर ऑयल भी 1 हफ्ते में 1% नीचे फिसला है।
खाने के तेल में सिर्फ सरसों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सरसों का भाव एक हफ्ते में 4% चढ़ा है।
खाने के तेल की चाल पर नजर डालें तो पाम ऑयल की कीमत 4 फीसदी टूटा है। जबकि सोया में 1 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं सनफ्लावर ऑयल 1 फीसदी टूटा। वहीं सरसों की कीमतों में 4 फीसदी की तेजी आई।
भारत में खाने के तेल की खपत 5-6% गिरी
सनविन ग्रुप के सीईओ संदीप बाजोरिया का कहना है कि खाने के तेल की कीमतों में गिरावट आई है। खाने के तेल के मांग में भी गिरावट आई है। दाम बढ़ने से पाम ऑयल के मांग गिरी है। उन्होंने कहा कि भारत में सोयाबीन का इंपोर्ट बढ़ा है।
संदीप बाजोरिया ने आगे कहा कि भारत में खाने के तेल की खपत बीते कुछ महीनों में 5-6% गिरी है। पाम की कीमतों में तेजी से उसकी मांग घटी है।देश में सोयाबीन, सनफ्लावर ऑयल का इंपोर्ट हो रहा है। मंडियों में सरसों की आवक आनी शुरू हुई। NAFED की खरीदारी का इंतजार है। मार्च में खाने के तेल का कुल इंपोर्ट 10 लाख टन रही है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।