MCX पर सोना 53000 के निकला पार, चांदी ने छुआ 62,000 का स्तर, जानिए तेजी की क्या है वजह

Gold price- सोने चांदी में लगातार तेजी जारी है। सोना 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा गया है । वहीं चांदी 5 महीने के हाई पर कारोबार कर रही है। MCX पर सोने-चांदी में तेजी जारी है

अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 1:37 PM
- अमेरिका में आए महंगाई दर के आंकड़ों के दाम सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है।

Gold Price Today- सोने चांदी में लगातार तेजी जारी है। सोना 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा गया है । वहीं चांदी 5 महीने के हाई पर कारोबार कर रही है। MCX पर सोने-चांदी में तेजी जारी है। सोना 3 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है जबकि चांदी 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंची है। सोना MCX पर 53000 के पार निकला है MCX पर चांदी का भाव 62000 के करीब पहुंचा है। चांदी 15 नवंबर को 63000 के पार निकली थी। 3 हफ्तों में चांदी 7.50 फीसदी तो सोना 5.50% चढ़ा है। COMEX पर सोना $1770 को होल्ड कर रहा है।

क्यों बढ़ी सोने की चमक?

US में WPI में कमी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। फेड के रुख में नरमी की उम्मीद से सोने का भाव चढ़े है। अमेरिका में आए महंगाई दर के आंकड़ों के दाम सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। दरअसल अमेरिका में महंगाई कम होने के बाद अब अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें अनुमान से कम बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि सेंट्रल बैंक महंगाई को कम करने के लिए ही ब्याज दरें बढ़ा रहा था। अब माना जा रहा है कि सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व 0.75% की जगह 0.50% दर बढ़ा सकता है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स के 107 के नीचे आने से भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।


सोने के भाव एक !

पूरे केरल में सोना एक भाव मिलेगा। UGP यानी यूनिफॉर्म गोल्ड प्राइस लागू करने वाला केरल पहला राज्य है जबकि बैंक रेट के आधार पर भाव तय होंगे। 916 की शुद्धता वाले सोने पर लागू होगा। केरल में सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।