डॉलर के मजबूत होने से गोल्ड के प्राइस पर प्रेशर

गोल्ड को इन्फ्लेशन बढ़ने और ग्रोथ में कमी आने की आशंका से सपोर्ट मिलने की संभावना है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 5:55 PM
Story continues below Advertisement

गोल्ड के प्राइसेज मंगलवार को डोमेस्टिक मार्केट में कुछ गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके पीछे डॉलर में मजबूती आना एक बड़ा कारण है। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.12 प्रतिशत घटकर 48,144 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। सिल्वर का दिसंबर के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट का प्राइस 0.31 प्रतिशत की कमी के साथ 65,937 रुपये प्रति किलोग्राम का था।

गोल्ड ने 47,170 रुपये के बड़े रेजिस्टेंस को तोड़ा है और उसके बाद से इसमें तेजी का ट्रेंड है।

Metaverse क्या है, फेसबुक क्यों कर रही है इस प्रोजेक्ट में बड़ा इनवेस्टमेंट

इसके लिए सपोर्ट 47,120 रुपये और 47,540 रुपये  प्रति 10 ग्राम पर है और इस लेवल पर इसमें नई खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए टारगेट 48,600 रुपये से 48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम का है।

Proficient Equities के डायरेक्टर, मनोज डालमिया ने बताया कि गोल्ड के लिए अगला रेजिस्टेंस 48,300 रुपये और 48,700 रुपये का है।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटी रिसर्च), रवीन्द्र राव ने कहा कि गोल्ड ने इंटरनेशनल मार्केट में 1,800 डॉलर प्रति औंस का लेवल दोबारा पार किया है। इससे इसमें तेजी आने का संकेत मिल रहा है। इन्फ्लेशन बढ़ने और ग्रोथ में कमी आने की आशंकाओं से भी गोल्ड को सपोर्ट मिलेगा।


हालांकि, इक्विटी मार्केट्स में तेजी और इनवेस्टर्स की दिलचस्पी कम होने का गोल्ड के प्राइसेज पर असर पड़ सकता है।

Swastika Investmart के हेड (कमोडिटी एंड करंसी), अभिषेक चौहान ने कहा कि COMEX पर गोल्ड के 1,800 डॉलर प्रति औंस का रेजिस्टेंस तोड़ने से इसमें तेजी जारी रहने का संकेत मिला है। यह 1,830-1,835 डॉलर के लेवल्स तक जा सकता है।

गोल्ड में सोमवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी आई थी जबकि अमेरिका के 10-ईयर बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड 1.63 प्रतिशत घटी थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।