Gold news: 2025 में लाख टके का होगा सोना? या तेजी करेगी निवेशकों को ट्रैप, जानें गोल्ड की रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

अमित गोयल का मानना है कि गोल्ड में नियर टू मीडियम टर्म में अपसाइड ज्यादा नहीं है। आनेवाले 6-8 महीने में गोल्ड में उछाल की तुलना में दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि के लिए गोल्ड की फिक्चर अच्छी है

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। MCX पर सोने का दाम 93,736 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भाव पहुंचे है। अप्रैल के 11 दिनों में 4 रिकॉर्ड बनाया।

सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। MCX पर सोने का दाम 93,736 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भाव पहुंचे है। अप्रैल के 11 दिनों में 4 रिकॉर्ड बनाया। COMEX पर गोल्ड $3240 का रिकॉर्ड का बनाया। US में स्पॉट भाव भी रिकॉर्ड $3218 तक पहुंचा है। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी बताई जा रही है।

इस साल की शुरुआत में सोने का भाव 2,650 डॉलर प्रति औंस था। अभी इसमें 3,200 डॉलर से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। बता दें कि 2024 में भी गोल्ड ने करीब 28 फीसदी रिटर्न दिया था।

गौरतलब है कि डॉलर में गिरावट से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स 6 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा । इधर US-चीन के बीच बढ़ते तनाव से भी सोने में उछाल आया है। US ने चीन पर कुल 145% का टैरिफ लगाया। ट्रंप ने बाकी देशों के टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाई जो इसके लिए पॉजिटिव है बाजार को जून में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।


अप्रैल में MCX पर सोना

1 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोने का भाव 91400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि 3 अप्रैल को 91423 रुपये प्रति 10 ग्राम, 10 अप्रैल को 92400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 11 अप्रैल को सोने के भाव 93736 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे।

सोने में तेजी के 10 कारण

1) US-चीन के बीच बढ़ते तनाव से भी आया उछाल

2) US ने चीन पर कुल 145% का टैरिफ लगाया

3) ट्रंप ने बाकी देशों के टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाई

4) टैरिफ के कारण अमेरिका में महंगाई बढ़ने की आशंका

5) 2025 में चीनी गोल्ड ETF में रिकॉर्ड $1 बिलियन की खरीद

6) बाजार को जून में US में दरें घटने की उम्मीद

7) सेंट्रल बैंकों की खरीद से भी मिल रहा सपोर्ट

8) ग्लोबल अनिश्चितता के कारण भी चढ़ रहे दाम

9) 6 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा डॉलर इंडेक्स

10) नवंबर 2024 में US का नेशनल डेट $36 लाख करोड़ के पार निकला

क्या है एक्सपर्ट की राय

पेस 360 के अमित गोयल का कहना है कि यूएस डॉलर, ट्रेजरी यील्ड को लेकर बाजार का भरोसा हिला है। लेकिन इनकी कोई वैल्यू नहीं रहेगी यह कहना गलत होगा बाजार का भरोसा घटने से सोने के दाम चढ़े है। जिस तरह से यूएस यील्ड में बहुत बढ़ी मूव देखने को मिली है , ठीक उसी तरह गोल्ड में भी काफी तेजी दिखी है।

अमित गोयल का मानना है कि गोल्ड में नियर टू मीडियम टर्म में अपसाइड ज्यादा नहीं है। आनेवाले 6-8 महीने में गोल्ड में उछाल की तुलना में दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि के लिए गोल्ड की फिक्चर अच्छी है। लंबी अवधि के लिए सोने में तेजी ही जारी रहेगी। आनेवाले 3-4 सालों में सोना 4000-4500 डॉलर प्रति औंस का होगा। फिलहाल सोने में सर्तक रहने की जरुरत है।

अमित गोयल ने कहा कि सोने का मौजूदा भाव निवेशकों के लिए ट्रैप की तरह हो सकता है। आनेवाले 6-8 महीने में गोल्ड में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि सोने का भाव शॉर्ट टर्म में 2600 डॉलर तक गिर सकता है। निवेशकों को सलाह होगी कि वह अगर वह सोने में खरीदारी करना चाहते है तो इसमें आनेवाले 10 महीने के लिए धीरे-धीरे खरीदारी करें।

GJEPC के सब्यसाची रे का कहना है कि टैरिफ पर 90 दिन की रोक से इंडस्ट्रीज को राहत मिली है। टैरिफ पर रोक से इंडस्ट्रीज की हालात में सुधार होगा। यूएस की 75 देशों के साथ बातचीत चल रही है। चीन के साथ भी अमेरिकी की बातचीत हो सकती है। अमेरिका में डेफिसिट और बढ़ने की आशंका है।

उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ के मामले में भारत की स्थिति दूसरों से काफी अच्छी है। बाइलेट्रल ट्रेड होने से अमेरिका, भारत दोनों को फायदा होगा। अमेरिका के साथ बाइलेट्रल ट्रेड पर बाजार की नजर हैं।

मोतीलाल ओसवाल के किशोर नार्ने का कहना है कि बाजार को यूएस-चीन के बीच गतिरोध र बढ़ता दिख रहा है।सेंट्रल बैंक अपने देशों का गोल्ड रिजर्व बढ़ाना चाहते है। सोने में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। सोने में गिरावट पर खरीदारी का अच्छा मौका था।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।